विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बाइक सवार ने सिपाही को टक्‍कर मारकर किया घायल, फरार

By Gaurav KalaEdited By:
Updated: Sun, 26 Feb 2017 06:50 AM (IST)

एक बाइक सवार ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को लाया गया।

बाइक सवार ने सिपाही को टक्‍कर मारकर किया घायल, फरार
बाइक सवार ने सिपाही को टक्‍कर मारकर किया घायल, फरार

खटीमा, [जेएनएन]: वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार ने पुलिस जवान को टक्कर मार दी। जिसमें वह घायल हो गया। घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार को लाया गया। वहीं टक्कर मारने के बाद बाइक सवार मौके से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक दिनेश बल्लव के साथ कांस्टेबल कुशल सिंह झनकट कस्बे में चैकिंग कर रहे थे। कांस्टेबल ने बाइक सवार को रोकने का इशारा किया, बाइक सवार ने रोकने की बजाय सिपाही के पैर पर बाइक चढ़ा दी और भाग निकला। इस टक्कर में पुलिस गर्मी के पैर में गंभीर चोटें आई है।

यह भी पढ़ें: अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आया किशोर, मौके पर हुई मौत