विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भतीजे डंडा-दरांती लेकर चाचा पर टूट पड़े, बस छोटी सी थी वजह

By gaurav kalaEdited By:
Updated: Wed, 13 Jul 2016 09:24 AM (IST)

एक छोटी सी बात पर तीन भतीजे हाथ में डंडे और दरांती लेकर अपने चाचा को मारने दौड़ पड़े। वे तब तक अपने चाचा को मारते रहे जब उन्‍हें ग्रामीणों ने रोका।

News Article Hero Image

चंबा, [जेएनएन]: चंबा में बीती रात तीन भतीजों ने अपने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया। तीनों अपने चाचा पर डंडे और दरांती लेकर टूट पड़े। ग्रामीण अगर नहीं आते तो शायद ही चाचा जिंदा बच पाते। जब ग्रामीणों ने भतीजों से मारने का कारण जाना तो कह बैठे, इतनी छोटी सी बात पर तुम इन्हें मारने चले हो।
जानकारी के अनुसार बीती रात जौनपुर प्रखंड के कुंड गांव निवासी विजयपाल सिंह (40) पुत्र गैतू सिंह की अपने भतीजों जीतेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजय सिंह और राकेश सिंह पुत्र चैत सिंह के साथ घास काटने को लेकर कहा-सुनी हो गई।

पढ़ें: तीन दिन से था लापता, चाय के बागान में मिला शव, हत्या का अंदेशा

विवाद इतना बढ़ गया कि चारों भतीजों ने अपने चाचा पर दरांती व डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर विजयपाल को बचाया।

पढ़ें: दो बेटों संग गंगा में कूदी थी मां, एक बेटा अभी भी लापता
विजयपाल के सिर और अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने घायल को देहरादून के दून चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल की पत्नी ममता देवी ने आज कुमाल्डा पुलिस चौकी में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष चंबा किशन कुमार टम्टा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें: महिला ने किया इतना तंग, युवक ने दे दी जान