Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नई टिहरी में आकाशीय बिजली का कहर, खेत में काम कर रहीं दो महिलाएं हुईं बेहोश

    Updated: Fri, 08 May 2026 04:32 PM (IST)

    नई टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहीं दो महिलाएं बेहोश हो गईं। ...और पढ़ें

    आकाशीय बिजली गिरने के बाद घायल महिला को डंडी के सहारे सड़क तक ले जाते ग्रामीण।

    आकाशीय बिजली गिरने के बाद घायल महिला को डंडी के सहारे सड़क तक ले जाते ग्रामीण।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, नई टिहरी। भिलंगना ब्लाक के सीमांत गांव गेंवाली में गुरुवार दोपहर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।

    खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रहीं एक महिला और एक युवती इसकी चपेट में आने से बेहोश हो गईं, जबकि छानियों के पास बिजली गिरने से कई भेड़-बकरियों के हताहत होने की सूचना है।

    ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव निवासी रूपा देवी पत्नी जयवीर सिंह (25) और बबीता पुत्री शेर सिंह (23) दोपहर के समय खेतों में आलू रोपण का कार्य कर रही थीं।

    Injured Women

    इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों बेहोश होकर खेत में गिर पड़ीं।

    घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों को संभाला और डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक लाए। जहां उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    बताया जा रहा है कि गांव की छानियों के समीप भी बिजली गिरी, जिससे वहां मौजूद कई भेड़-बकरियों की मौत होने की आशंका है।

    घटना के बाद पूरे गांव में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- केदारनाथ यात्रा सुचारू: बारिश-बर्फबारी के कारण रोके गए थे 5000 यात्री, शुक्रवार को हुए रवाना

    यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: पहाड़ से मैदान तक बदला मौसम, पंखे बंद; आज पांच जिलों में यलो अलर्ट