घनसाली में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया से बनाई थी पहचान
घनसाली में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जसीम को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

आरोपी गिरफ्तार। Jagran

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई टिहरी। थाना घनसाली क्षेत्र में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुकदमा दर्ज
पुलिस के अनुसार बीते 8 जुलाई को थाना घनसाली में एक स्थानीय निवासी ने लिखित तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री के साथ अन्य धर्म के एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम सहित दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल आरोपित जसीम निवासी हल्लू माजरा, चंडीगढ़ को दबिश देकर घनसाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपित ने कथित रूप से अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर सोशल मीडिया के माध्यम से नाबालिग बालिका से संपर्क स्थापित किया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।
एसएसपी टिहरी श्वेता चौबे ने आमजन से अपील की है कि इस मामले से संबंधित किसी भी प्रकार की भ्रामक, अपुष्ट या अफवाहपूर्ण सूचनाओं का प्रसार न करें। किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल पुलिस की आधिकारिक सूचना से ही करें।