विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तराखंड में 2 भीषण सड़क हादसे: चमोली-रुद्रप्रयाग में दंपती और पिता-पुत्र समेत 6 की मौत

Published: Sat, 30 May 2026 08:34 PM (IST)

चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती और पिता-पुत्र सहित कुल छह लोगों की जान चली गई।

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण टीम, देवाल/रुद्रप्रयाग। चमोली और रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में दंपती और पिता-पुत्र सहित छह लोगों की जान गई, जबकि पांच बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए।

पहला हादसा सुबह करीब चार बजे चमोली जिले के नंदा देवी राजजात मार्ग देवाल-लोहाजंग के ल्वांणी गांव में हुआ, जहां चाचा के निधन के बाद गांव जा रहे परिवार की ईको वैन खाई में गिर गई। हादसे में दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई।

Chamoli Dewal Accident

रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ क्षेत्र में भीरी-पेलिंग मार्ग पर सिलेरियो कार के 50 मीटर गहरी खाई में गिरने से पिता-पुत्र और बहू ने दम तोड़ दिया। यह परिवार छुट्टियां बिताने दिल्ली से गांव आ रहा था।

Chamoli Dewal Accident rescue operation

चमोली जिले के वाक गांव निवासी बलवीर सिंह (52) के चाचा भजन सिंह का देहरादून के अस्पताल में शुक्रवार को देहांत हो गया था। उनका शव निजी एंबुलेंस से रात एक बजे गांव पहुंच गया था।

Heli Rescue

बलबीर देहरादून से अपनी ईको वैन से पत्नी शांति देवी (48), बेटे आशीष (18) और भाई की पत्नी व उनके बच्चों को लेकर गांव आ रहे थे। शनिवार सुबह चार बजे वाक गांव से 12 किमी पहले ल्वांणी में उनका वाहन अनियंत्रित होकर चार सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया।

वैन चला रहे बलवीर सिंह, शांति देवी और आशीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू कविता देवी, उनका बेटा मयंक और बेटी रोशनी घायल हो गईं।

घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में प्राथमिक उपचार के बाद एयर एंबुलेंस से देहरादून भेजा गया। थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया है।

rudraprayag Accident News

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ। छुट्टियां बिताने दिल्ली से अपने गांव उथिंड आ रहे परिवार की कार भूतेर तोक पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर पहाड़ी पर पेड़ से टकरा गई।

rudraprayag Accident rescue News

हादसे में महेंद्र सिंह (68), उनके बेटे अंजन सिंह (42) और बहू संगीता देवी (32) की मौत हो गई, जबकि बहू रेशमा देवी, पोते विहान, वैभव, दक्षित और पोती सान्वी घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी का गंगोत्री हाईवे हादसा: चालक ने बताया- बोल्डर से टकराकर खाई में गिरी कार, दो की मौत

यह भी पढ़ें- उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरी स्विफ्ट कार, 2 लोगों की हुई मौत; 3 घायल