Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रपुर में तेज रफ्तार कार ने युवक-युवती को रौंदा, दोनों की मौत, चालक फरार; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 09:30 PM (GMT+05:30)

    रुद्रपुर में रिंग रोड पर तेज रफ्तार कार ने एक युवक और युवती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार ह ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. तेज रफ्तार कार ने युवक-युवती को टक्कर मारी।

    2. हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    3. चालक कार समेत फरार, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही।

    जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। दानपुर से धर्मपुर की ओर रिंग रोड से होकर जा रहे युवक और युवती को सोमवार शाम तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क से नीचे दूर जा छिटके और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

    हादसे के बाद चालक कार समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

    सोमवार शाम युवक और युवती रिंग रोड से दानपुर से धर्मपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद दोनों काफी दूर सड़क से नीचे जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। आसपास के लोगों से मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    हादसे के बाद फरार कार के कुछ पुर्जे पुलिस को मौके से मिले हैं। इससे पुलिस को दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पुलिस ने रिंग रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

    खबरें और भी

    एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। दुर्घटना में शामिल कार की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।