Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश, अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर के करीब, नौ मार्ग अवरुद्ध

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 07:27 PM (GMT+05:30)

    रुद्रप्रयाग जिले में हल्की बारिश के कारण अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर के करीब पहुंच गया है। नौ सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं और आपातका ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. अलकनंदा नदी चेतावनी स्तर से मात्र 0.25 मीटर नीचे।

    2. जिले में हल्की बारिश के कारण नौ मार्ग अवरुद्ध।

    3. आपातकालीन केंद्र ने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए।

    जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। जिले में मंगलवार सुबह से बादल और कोहरा छाया हुआ है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में रुद्रप्रयाग तहसील में 4 मिमी, ऊखीमठ में 15 मिमी और जखोली में 8 मिमी बारिश दर्ज की गई। तापमान न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    सुबह सात बजे दर्ज नदी जलस्तर के अनुसार अलकनंदा नदी 625.75 मीटर पर बह रही है, जो 626 मीटर के चेतावनी स्तर से महज 0.25 मीटर नीचे है। वहीं मंदाकिनी नदी का जलस्तर 624.56 मीटर है, जबकि इसका चेतावनी स्तर 625 मीटर निर्धारित है। गंगानगर में जलस्तर 800.10 मीटर तथा गौरीकुंड में 1974.45 मीटर दर्ज किया गया।

    नौ मार्ग अवरुद्ध

    जिले में सड़क मार्गों की स्थिति के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर कोई अवरोध नहीं है। हालांकि लोक निर्माण विभाग के एक और के छह मार्ग अवरुद्ध बताए गए हैं।

    जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने सभी संबंधित विभागों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए तैयारी का उच्चतम स्तर बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी दैवीय आपदा, दुर्घटना, मार्ग अवरुद्ध होने अथवा अन्य क्षति की सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने की अपील की गई है।

    यातायात नियमों का उल्लंघन और कर्कश ध्वनि वाले वाहनों कड़ी कार्रवाई

    रुद्रप्रयाग: श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार चालानी कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को कुल नियमों का उल्लंघन करने पर 260 वाहनों के चालान किए।

    खबरें और भी

    यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान विशेष रूप से दुपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज एवं कर्कश आवाज निकालने, ट्रिपल राइडिंग करने तथा सड़क पर स्टंटबाजी करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम एवं उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

    चेकिंग अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के तहत 200 चालान तथा उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 60 चालान किए। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, वाहनों में अवैध रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करने तथा ट्रिपल राइडिंग और खतरनाक स्टंटबाजी से बचने की अपील की है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यात्रा के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।