विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पटरी पर आ रहा पर्यटन, चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

By raksha.panthariEdited By:
Updated: Sun, 22 Oct 2017 08:38 PM (IST)

केदारनाथ में अबतक 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग सात सौ विदेशी यात्री भी शामिल हैं।

पटरी पर आ रहा पर्यटन, चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन
पटरी पर आ रहा पर्यटन, चार लाख से ज्यादा यात्रियों ने किए बाबा केदार के दर्शन

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: केदारनाथ आपदा के बाद इस वर्ष यात्रा काफी हद तक पटरी पर लौटती नजर आई। इस वर्ष 4 लाख 71 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए, जिनमें लगभग सात सौ विदेशी यात्री भी शामिल हैं। यात्रा ठीक चलने से व्यापारियों के चेहरों पर भी रौनक दिखी। उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या में और अधिक वृद्धि होगी। 

वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा के बाद से लग रहा था, कि अब चार धाम यात्रा मार्गों पर रौनक लौटेगी। आपदा के बाद पिछले दो वर्ष तक यात्रियों की संख्या कोई खास नहीं रही, लेकिन वर्ष 2016 में यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख के पार पहुंच गया था। बीती 3 मई को बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर पहले दिन 9 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा केदार के दर्शन किए थे। इसके बाद प्रतिदिन लगातार 10 से 12 हजार के बीच यात्री बाबा के दर्शनों को पहुंचने शुरू हो गए। यात्रा के मई से जून माह दो सप्ताह तक यात्रियों की संख्या में अच्छी-खासी वृद्धि देखी गई।

हालांकि बरसात शुरू होते ही यात्रियों का आंकड़ा काफी घट गया था। हवाई सेवा से भी बड़ी संख्या में यात्री भोले बाबा के दर्शन को पहुंचे। इनमें 700 के करीब विदेशी यात्री भी बाबा केदार के दर्शन को पहुंचे। आपदा के बाद वर्ष 2014 की बात करें, तो इस वर्ष पूरे सीजन में 40 हजार 832 यात्री केदारनाथ धाम पहुंचे थे, जबकि वर्ष 2015 में यात्रियों की यह संख्या बढ़कर एक लाख 54 हजार 430 पहुंची थी। इस वर्ष के आंकड़े से यही प्रतीत होता है कि धीरे-धीरे यात्रा पटरी पर लौटती नजर आ रही है। यही नहीं इस बार केदारघाटी का व्यापार भी कुछ हद तक पटरी पर लौटा। साथ ही यात्रियों की संख्या बढऩे से यात्रियों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आए। आगामी यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे यात्रा पुराने ढर्रे पर नजर आएगी।   

पांच वर्षों का यात्रियों का आंकड़ा 

वर्ष         यात्री 

2013      312201 

2014           40832 

2015           154430 

2016           309746 

2017           471235 

बदरी-केदार मंदिर समिति के कार्याधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि आपदा के बाद इस वर्ष यात्रियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस बार पूरे सीजन में यात्रियों का आंकड़ा 4 लाख 71 हजार से अधिक पहुंचा। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष यात्रियों की संख्या काफी बढोत्तरी देखने को मिली। आगामी यात्रा सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: केदारपुरी के डिजायन और शिल्प पर होगी पीएम मोदी की नजर

यह भी पढ़ें: शीतकाल के लिए केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद

यह भी पढ़ें: गंगा-यमुना के धाम में उल्लास बिखेर गई यात्रा