Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    23 अगस्त से शुरू होगी मां काली की देवरा यात्रा, केदारनाथ सहित कई गांवों का करेगी भ्रमण

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 06:47 AM (IST)

    शक्तिपीठ मां कालीमाई कालीमठ की केदारनाथ यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से शुरू होगा। इस दौरान मां कालीमाई केदारनाथ धाम और आसपास के गांवों में भ्रमण कर भ ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

    HighLights

    1. मां कालीमाई की यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से।

    2. केदारनाथ धाम और आसपास के गांवों का भ्रमण होगा।

    3. यह यात्रा धार्मिक परंपरा और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

    संवाद सूत्र, गुप्तकाशी। शक्तिपीठ मां कालीमाई कालीमठ की केदारनाथ यात्रा के द्वितीय चरण की यात्रा का शुभ मुहूर्त 23 अगस्त घोषित किया गया है। दूसरे चरण में कालीमाई केदारनाथ धाम के साथ ही आसपास के गांवों में भ्रमण कर भक्तों को आशीर्वाद देगी।

    कालीमठ स्थित लक्ष्मी मंदिर प्रांगण में आयोजित कालीमाई पंचगांई समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष लखपत सिंह राणा की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर हकहकूकधारी ब्रह्मा एवं आचार्य-पुजारियों की उपस्थिति में यात्रा के दूसरे चरण की तिथि की विधिवत घोषणा की गई। तथा 23 अगस्त से यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

    इस अवसर पर ब्रह्मा वेंकटरमण सेमवाल एवं आचार्य भगवती प्रसाद देवशाली ने कहा कि मां कालीमाई की यह मंगल यात्रा क्षेत्र की आस्था, धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है।

    उन्होंने क्षेत्र के सभी ग्रामवासियों और श्रद्धालुओं से यात्रा को सफल एवं भव्य बनाने में सहयोग की अपील की। समिति अध्यक्ष लखपत सिंह राणा एवं महामंत्री सुरेशानंद गौड ने समस्त श्रद्धालुओं और भक्तों से देव यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि श्रद्धालु मां कालीमाई का पूजन-दर्शन एवं मंगलगान कर पुण्यलाभ अर्जित करें और धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें।

    इस अवसर पर परमानंद गौड़, महामंत्री सुरेशानंद गौड़, कोषाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, वीरेन्द्र सिंह रावत, सूरज सिंह राणा, नरोत्तम सिंह, नरोत्तम सिंह, बलबीर रौथाण, प्रदीप राणा, कुलदीप रावत, सीमा देवी, सरोज राणा, सुदर्शन राणा, बीकेटीसी प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवाण सहित कालीमाई पंचगांई के ग्रामीण, हकहकूकधारी, बीकेटीसी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री धामी ने की 'क्षत्रिय जागरण स्मारिका' की लॉन्चिंग, समाज और राष्ट्र निर्माण में युवाओं से मांगा सहयोग