रुद्रप्रयाग में बारिश का दौर जारी: ऊखीमठ में सर्वाधिक 77 MM वर्षा, कई सड़क बंद; केदारनाथ यात्रा जारी
रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश और कोहरे का दौर जारी है, जिसमें ऊखीमठ में सर्वाधिक 77 मिमी वर्षा दर्ज की गई। केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से चल रही है। ...और पढ़ें
HighLights
रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश, ऊखीमठ में सर्वाधिक 77 मिमी वर्षा
केदारनाथ यात्रा सुचारू, नदियों का जलस्तर सामान्य, निगरानी जारी
जिले में कई सड़कें अवरुद्ध, प्रशासन आपदा से निपटने को सतर्क
जागरण संवाददाता, रुद्रप्रयाग। सोमवार सुबह से हल्की बारिश और कोहरे का दौर जारी है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र की सुबह 8:50 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार ऊखीमठ तहसील में सर्वाधिक 77 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि जखोली में 53 मिमी और रुद्रप्रयाग में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 7 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी, गंगानगर और गौरीकुंड में सभी नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में नदियों का जलस्तर सामान्य है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
बारिश के कारण कई सड़कें बंद
बारिश के कारण जिले में कुछ सड़कें अभी भी बाधित हैं। एनएच-107 पर यातायात संचालित हो रहा है, जबकि राज्य मार्ग-37 दो स्थानों पर बंद है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग की दो तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की नौ सड़कें भी अवरुद्ध हैं। सिरोबगड़ में फंसे ट्रक के नीचे का मलबा हटाकर छोटे वाहनों के लिए मार्ग आंशिक रूप से खोल दिया गया है। ट्रक को हटाने के लिए हाइड्रा और जेसीबी मशीनों की मदद से युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, अब कावड़ यात्रा के दौरान साधारण बसें भी देहरादून एक्सप्रेसवे से जाएंगी
केदारनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी
इस बीच श्री केदारनाथ पैदल यात्रा पूरी तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। जिला प्रशासन ने सभी विभागों को किसी भी संभावित प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मार्ग अवरुद्ध होने, दुर्घटना अथवा किसी भी आपदा संबंधी सूचना तत्काल जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को उपलब्ध कराने की अपील की गई है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज भारी वर्षा का अलर्ट, आपदा प्रबंधन सचिव के 24 घंटे सतर्क रहने के आदेश
बोल्डर गिरने से अवरुद्ध हुआ रास्ता
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचटृटी से दुर्बिल के मध्य तीन से चार स्थानों पर भूस्खलन के चलते बोल्डर गिरने से अवरुद्ध हुआ है, एनएच बड़कोट के द्वारा मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं