विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बर्फबारी के बीच माइनस 12 डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान, रूका पुनर्निर्माण कार्य; 28 दिसंबर तक लौट जाएंगे मजदूर

Updated: Tue, 26 Dec 2023 09:03 AM (IST)

Kedarnath Dham केदारनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड के चलते मजदूर लौट रहे हैं। 28 दिसंबर तक सभी मजदूर गौरीकुंड लौट जाएंगे। वर्तमान में 70 से 80 मजदूर ...और पढ़ें

बर्फबारी के बीच माइनस 12 डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान, रूका पुनर्निर्माण कार्य
बर्फबारी के बीच माइनस 12 डिग्री पहुंचा केदारनाथ का तापमान, रूका पुनर्निर्माण कार्य

HighLights

  1. केदारनाथ धाम में कड़ाके की ठंड
  2. कड़ाके की ठंड के चलते मजदूर लौट रहे हैं
  3. केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच गया है

संवाद सहयोगी, रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड के चलते मजदूर लौट रहे हैं। 28 दिसंबर तक सभी मजदूर गौरीकुंड लौट जाएंगे। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के शुरुआत से ही केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी की संभावना है, जिससे जनवरी में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना संभव नहीं है। केदारनाथ धाम में तापमान माइनस 12 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। हालांकि दोपहर में धूप खिलने पर चार से पांच डिग्री तक तापमान आ रहा है।

इस मौसम में पुनर्निर्माण कार्य जारी रखना काफी मुश्किल हो रहा है। सीमेंट के कार्य पूर्व में ही बंद हो चुके हैं। जबकि अन्य कार्य भी ठंड के चलते सुचारू रखने में काफी दिक्कतें आ रही है। 26 दिसंबर तक पुनर्निर्माण में लगे लोनिवि के मजदूर व अधिकारी लौट जाएंगे, अन्य निर्माण एजेंसियों के द्वारा संचालित पुनर्निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी 28 दिसंबर तक लौट जाएंगे।

केदारनाथ से वापस जा रहे मजदूर

वर्तमान में 70 से 80 मजदूर कार्य कर रहे हैं, जिनका लगातार केदारनाथ से वापस आने का सिलसिला बना हुआ है। केदारनाथ धाम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की लोनिवि शाखा के सहायक अभियंता अजय थपलियाल पिछले एक महीने से पुनर्निर्माण कार्यों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि लगातार ठंड बढ़ रही है, जिससे अब निर्माण कार्य जारी रखना संभव नहीं है।

26 दिसंबर को लौट जाएंगे मजदूर

अजय थपलियाल ने बताया कि 26 दिसंबर को सभी मजदूर लौट जाएंगे। इसके बाद कुछ मजदूर अन्य निर्माण एजेंसियों के रह जाएंगे, वह भी दिसंबर अंतिम सप्ताह तक लौट जाएंगे। उन्होंने कहा कि मार्च माह से फिर से पुनर्निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Ayodhya Ram Mandir: विशेष ट्रेन से अयोध्या पहुचेंगे उत्तराखंड के 1500 श्रद्धालु, सबसे पहले करेंगे रामलला के दर्शन