विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छह किमी बर्फ पर चलकर केदारनाथ पहुंचा आइएमए का दल

By BhanuEdited By:
Updated: Thu, 23 Mar 2017 04:10 AM (IST)

छह किलोमीटर बर्फ पर चलकर भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) देहरादून का 18 सदस्यीय कैडेट दल केदारनाथ पहुंच गया।

छह किमी बर्फ पर चलकर केदारनाथ पहुंचा आइएमए का दल
छह किमी बर्फ पर चलकर केदारनाथ पहुंचा आइएमए का दल

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) देहरादून का 18 सदस्यीय कैडेट दल केदारनाथ पहुंच गया। मेजर गौरव के नेतृत्व में सोनप्रयाग से रवाना हुआ यह दल करीब छह किलोमीटर बर्फ में चलकर केदारनाथ पहुंचा। दल पांच दिन तक केदारनाथ व अन्य उच्च हिमालयी क्षेत्रों का भ्रमण करेगा।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व भारतीय सैन्य अकादमी के आपसी समन्वय से इस प्रकार के सैन्य अभियान बीते दो साल से आयोजित किए जा रहे हैं। भ्रमण का उद्देश्य दल में शामिल कैडेट को उच्चशिखरीय क्षेत्रों में रहने और वहां विपरीत परिस्थितियों से रूबरू कराना है। 

साथ ही केदारनाथ आपदा के बाद बर्फ के बीच चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का प्रयोगात्मक अनुभव देना भी है। दल केदारनाथ से तीन किमी ऊपर चौराबाड़ी ताल (गांधी सरोवर) का भी भ्रमण करने के साथ बर्फ से ढके ग्लेशियरों का जायजा भी लेगा।

निम के मीडिया प्रभारी मनोज सेमवाल ने बताया कि 23 मार्च को केदारनाथ से लौटने के बाद दल त्रियुगीनारायण और केदारघाटी के आपदा प्रभावित चिलौंड गांव का भ्रमण करेगा। इस दौरान कैडेट आपदा के बाद पैदा हुई कठिनाइयों से भी रूबरू होंगे। 

बता दें कि इन दिनों गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से आगे लगभग छह किमी हिस्से में चार से पांच फीट मोटी बर्फ की चादर बिछी हुई है।

यह भी पढ़ें: जियो की सफलता पर अंबानी ने केदारनाथ मंदिर में दान किए 60 लाख

यह भी पढ़ें: झंडा मेला: शक्तिपुंज के आरोहण पर उमड़ा आस्था का सैलाब 

यह भी पढ़ें: गंगोत्री से गंगा आरती का होगा सीधा प्रसारण