विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केदारनाथ में गोशाला का शुभारंभ, ताजे दूध से हो रहा बाबा का अभिषेक

By Sunil NegiEdited By:
Updated: Sun, 02 Jul 2017 04:45 PM (IST)

तीर्थ पुरोहितों के संगठन केदार सभा ने केदारनाथ धाम में एक गोशाला का शुभारंभ किया है। ताजे दूध से हर रोज बाबा केदार का अभिषेक किया जा रहा है।

केदारनाथ में गोशाला का शुभारंभ, ताजे दूध से हो रहा बाबा का अभिषेक
केदारनाथ में गोशाला का शुभारंभ, ताजे दूध से हो रहा बाबा का अभिषेक

रुद्रप्रयाग, [जेएनएन]: तीर्थ पुरोहितों के संगठन केदार सभा ने केदारनाथ धाम में एक गोशाला का शुभारंभ किया है। गोशाला में दो गाय पाली गई हैं। ताजे दूध से हर रोज बाबा केदार का अभिषेक किया जा रहा है। 

 

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि बताया कि मंदिर के निकट ही गोशाला का निर्माण कराया गया है। इसको नाम दिया गया है रामकृष्ण गोशाला। उन्होंने बताया के गोशाला का शुभारंभ 27 जून को किया गया। 

 

शुक्ला के अनुसार समुद्रतल से साढ़े 11 हजार की फीट की ऊंचाई पर संभवत: यह पहली गोशाला होगी। कहा कि गाय हिंदुओं के लिए माता के समान है और गोसेवा प्रत्येक हिंदू का कर्तव्य। 

 

उन्होंने बताया कि दोनों गायों से हर रोज पांच लीटर दूध मिल रहा है और यह अभिषेक के लिए जा रहा है। हालांकि कपाट खुलने से पूर्व बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ में गोशाला स्थापना का ऐलान किया था, लेकिन योजना परवान नहीं चढ़ पाई।

 

 यह भी पढ़ें: केदारनाथ में सुबह दर्शन का समय बदला, विशेष पूजा समय पर

यह भी पढ़ें: केदारनाथ आपदाः धीरे-धीरे परवान चढ़ रही केदारनाथ यात्रा

आपदा के चार साल बाद कितना बदला केदारनाथः देखें तस्वीरें