Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    PHOTOS: पिथौरागढ़ में मौसम का कहर, भाटकोट में सड़क ध्वस्त; डीडीहाट में बैंकेट हॉल की छत उड़ी

    Updated: Sun, 03 May 2026 06:04 PM (IST)

    पिथौरागढ़ जिले में भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे सड़कें बह गईं, मकान क्षतिग्रस्त हुए और बिजली आपूर्ति बाधित हुई। ...और पढ़ें

    बेरीनाग के सांगड़ में मकान पर गिरा वृक्ष। डीडीहाट में अंधड से ध्वस्त वैकट हॉल की छत। उधर नगर के भटकोट क्षेत्र में भारी बारिश से ध्वस्त सड़क।

     बेरीनाग के सांगड़ में मकान पर गिरा वृक्ष। डीडीहाट में अंधड से ध्वस्त वैकट हॉल की छत। उधर नगर के भटकोट क्षेत्र में भारी बारिश से ध्वस्त सड़क।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण टीम , पिथौरागढ़। सीमांत जिले में मौसम ने कहर बरपाया है। शनिवार को पिथौरागढ़ नगर में भारी ओलावृष्टि के बाद 48 एमएम वर्षा ने कहर बरपाया। नगर के न्यू भाटकोट में नगर निगम की सड़क ध्वस्त हो गई एक मकान खतरे में आ गया, बिजली पोल गिर गया।

    रविवार दिन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चले अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बेरीनाग के संगोड़ में मकान पर विशाल पेड़ गिरा तो पीपली में एक चाय का ढाबा ध्वस्त हो गया।

    hall roof blown off in didihat

    डीडीहाट में बैंकेट हाल की छत उड़ गई और कई पेड़ गिर गए। पिथौरागद़ - झूलाधाट मार्ग पर बगरतोली के पास वृक्ष गिरने से यातायात प्रभाविता रहा। गौरीहाट में एक मकान की रेलिंग टूट गई। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों से काफी नुकसान की सूचनाएं हैं।

    जनपद में सप्ताह भर से जारी मूसलाधार बारिश और अंधड़ ने भारी तबाही मचाई है। जिले के विभिन्न हिस्सों में मकान ढहने, सड़कें टूटने और पेड़ गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    pithoragarh road washed away

    सबसे गंभीर स्थिति मुख्यालय की न्यू भटकोट कालोनी में देखने को मिली, जहां नगर निगम द्वारा हाल ही में बनाई गई सड़क भारी बारिश के चलते बह गई है। सड़क टूटने के कारण बिजली का पोल भी गिर गया, जिससे पूरे मोहल्ले की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है।

    स्थानीय निवासी जगदीश सिंह मेहता और जयंती बिष्ट के मकानों पर भारी खतरा मंडरा रहा है। आक्रोशित कालोनी वासियों ने जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग से तत्काल सुरक्षा कार्य शुरू करने की मांग की है। पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती, पीएस डीनिया आदि ने प्रशासन से मकानों को बचाने की मांग की है।

    खबरें और भी

    tree fall in house

    बेरीनाग। तहसील के सांगड़ गांव में भी अंधड़ का तांडव देखने को मिला, जहां पुष्कर सिंह धानिक और सुनील सिंह धानिक के घर की छत पर पेड़ गिर गया।

    गनीमत रही कि घटना के समय घर में कोई नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। भवन की छत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पीपली गांव में अधंड़ से हर सिंह भंडारी का चाय का ढाबा ध्वस्त हो गया।

    ग्राम प्रधान हिमांशु आगरी ने बताया कि पीड़ित एक आंख से दिव्यांग है और अंत्योदय परिवार की श्रेणी में आता है प्रशासन से तत्काल आर्थिक मदद की मांग की है।

    _railing of the house broke

    झूलाघाट क्षेत्र के गौरीहाट में रंजीत सिंह धरियाल के मकान की रेलिंग बारिश के दबाव से टूटकर गिर गई।

    बडालू निवासी अनिल चंद के अनुसार, पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग पर बगडतोली के पास चीड़ का पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा, जिससे दर्जनों गांवों के यात्री फंसे रहे। डीडीहाट तहसील क्षेत्र में रविवार के अंधड़ से व्यापक नुकसान हुआ है।

    hall roof blown off in didihat

    डीडीहाट नगर में मिलन वैंकट हाल की छत उड़ी , गनीमत रही कि कोई भी इसकी चपेट मे नहीं आया। जंगलों में कई वृक्ष गिर चुके हैं। दूरस्थ क्षेत्रों से अभी नुकसान की सूचनाएं नहीं मिली हैं। पिथौरागढ़ में सर्वाधिक 48.0 मिमी  गंगोलीहाट में 37.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

    • स्थान वर्षा (मिली)
    • पिथौरागढ: 48.0
    • गंगोलीहाट: 37.0
    • बंगापानी: 13.0
    • देवलथल: 10.2
    • धारचूला: 9.4
    • कनालीछीना: 9.0
    • गणाई गंगोली: 9.0
    • बेरीनाग: 8.3
    • थल: 6.0
    • तेजम: 3.0
    • मुनस्यारी: 0.8
    • डीडीहाट: 0.4

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम विभाग का अलर्ट: 7 जिलों में तेज बारिश, अंधड़ और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में 4 और 5 मई को ऑरेंज अलर्ट: भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी