विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand: PM मोदी के विजिट को लेकर तैयारियां शुरू, धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में होंगे शामिल

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Thu, 14 Sep 2023 04:00 AM (IST)

Uttarakhand News PM प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर माह में पिथौरागढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक तैयारियां ...और पढ़ें

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कल गुंजी में सांगठनिक तैयारियों को परखेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कल गुंजी में सांगठनिक तैयारियों को परखेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष (फाइल फोटो)

HighLights

  1. प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर कल गुंजी में सांगठनिक तैयारियों को परखेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

पिथौरागढ़,संवाद सहयोगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर माह में पिथौरागढ़ आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी हैं। गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को गुंजी पहुंचकर सांगठनिक तैयारियों को परखेंगे। वहीं जिला मुख्यालय में प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भाजपा ने बुधवार को पार्टी कार्यालय में रणनीति तय की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अक्टूबर माह में पिथौरागढ़ भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। 

वे 10 हजार फीट की ऊंचाई में स्थित ब्राइवेंट विलेज गुंजी जाएंगे जहां से वे आदि कैलास के दर्शनों के लिए जाएंगे। इसके बाद वे चौंदास वैली में स्थित विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक स्थल नारायण आश्रम पहुंचेंगे। पिथौरागढ़ में उनकी जनसभा का कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री के पिथौरागढ़ दौरे को लेकर संगठन ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचेंगे।

शुक्रवार को वे गुंजी जाएंगे,जहां वे सांगठनिक स्तर पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे और आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गुरुवार को पिथौरागढ़ पहुंचने को लेकर पार्टी कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में महामंत्री राकेश देवलाल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार की शाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश देंगे।