10वीं में आई बैक, टीचर ने छात्रा को ट्यूशन के नाम पर बुलाकर किया दुष्कर्म
नेपाल के बैतड़ी में एक शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने छात्रा का यौन शोषण किया। इंटरनेट मीडिया पर मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार क ...और पढ़ें

छात्रा को टयूशन के नाम पर बुला कर यौन शोषण करने वाला शिक्षक गिरफ्तार।
HighLights
शिक्षक ने ट्यूशन के बहाने छात्रा को स्कूल बुलाया
मौका पाकर छात्रा का यौन शोषण किया
इंटरनेट मीडिया पर खबर फैलने के बाद शिक्षक गिरफ्तार
संसू, झूलाघाट । भारत की सीमा से लगे नेपाल बैतड़ी में एक छात्रा को शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बुलाकर दुष्कर्म किया। इंटरनेट मीडिया में मामला प्रसारित होते ही पुलिस ने आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।
स्कूल समय से पहले ट्यूशन को बुलाया
दरअसल छात्रा कक्षा 10वीं में फेल हो गई थी, एक विषय में बैक आने पर विद्यालय में कार्यरत अंग्रेजी शिक्षक सिम्याल तपछना निवासी 47 नरेश बहादुर चंद ने उसे एक हफ्ते पहले विद्यालय में स्कूल समय से पहले ट्यूशन को बुलाया। जहां उसने मौका देख छात्रा से दुष्कर्म किया।
इससे डरी छात्रा जब एक सप्ताह तक ट्यूशन पढ़ने नहीं गई तो उसकी मां ने मारपीट की तो पीड़िता ने पूरी बात बताई।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि संबंधित छात्रा की यौन शोषण की खबर इंटरनेट मीडिया में आने के बाद प्रहरी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पिता का देहांत पहले हो चुका है।