विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किए गए भूकंप के झटके

By BhanuEdited By:
Updated: Tue, 12 Apr 2016 06:30 AM (IST)

भारत नेपाल और तिब्बत सीमा पर सायं चार बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.7 आंकी गई। फिलहाल कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

News Article Hero Image

पिथौरागढ़। भारत नेपाल और तिब्बत सीमा पर सायं चार बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटका महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.7 आंकी गई। फिलहाल कहीं किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
गत दिवस भी शाम चार बजे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका असर उत्तराखंड के कई जिलों में भी महसूस किया गया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश रीजन में अक्षांश 36.4 अडिग्री उत्तर और देशान्तर 71.2 डिग्री पूरब में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 6.8 आंकी गई। यह 190 किमी की गहराई में था।
इसके चौबीस घंटे के बाद आज शाम फिर से पिथौरागढ़ जनपद के धारचुला, मुनस्यारी, बलुवाकोट अस्कोट, जोलजीबी, मदकोट बरम के सात ही नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए।
राज्य मौसम केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार इसका केंद्र पिथौरागढ़ में था। चार बजकर छह मिनट पर महसूस किए गए झटके के रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.7 आंकी गई। यह दस किलोमीटर गहराई में था। फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
पढ़ें-उत्तराखंड में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, जानिए क्यों आता है भूकंप