विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू

By BhanuEdited By:
Updated: Fri, 01 Jun 2018 05:00 PM (IST)

भारत नेपाल की सेनाओ का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में शुरू हो गया। इस बार युद्धाभ्यास को 'सूर्यकिरण 12' नाम दिया गया है। संयुक्त अभ्यास दस दिन तक चलेगा।

भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू
भारत और नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ में शुरू

पिथौरागढ़, [जेएनएन]: भारत नेपाल की सेनाओ का संयुक्त युद्धाभ्यास पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में शुरू हो गया। इस बार युद्धाभ्यास को  'सूर्यकिरण 12' नाम दिया गया है। 

दस दिवसीय इस अभ्यास के दौरान दोनों देशो के सैनिक पर्वतीय क्षेत्रो में आतंकवाद से निपटने की संयुक्त रणनीति के तहत अभ्यास करेंगे। दोनों सेनाओ के बीच सूचनाओ के आदान प्रदान को भी इस दौरान साझा किया जाएगा। साथ ही आतंकवाद की घटनाओं के निपटने के लिए अनुभव साझा किए जाएंगे। 

इसके अलावा आपदा की घटनाओ में पारस्परिक सहयोग से कार्य करने का अभ्यास किया जाएगा। बीते वर्ष युद्धाभ्यास नेपाल में हुआ था। उससे पूर्व भारत में हुआ था। इस वर्ष युद्धाभ्यास में दोनों देशो के 300 सैनिक भाग ले रहे है। 

आज पिथौरागढ़ के सैन्य क्षेत्र में दोनों देशो के अधिकारियो की उपस्थिति में युद्धाभ्यास का उदघाटन किया गया। इस मौके पर भारत से ब्रिगेडियर रंजन मलिक और नेपाल से लेफ्टिनेंट कर्नल तिलक बहादुर थापा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी में इस दिन होगी पासिंग आउट परेड 

यह भी पढ़ें: भारतीय सैन्य अकादमी ने धूमधाम से मनाया अपना 85वां स्थापना दिवस

यह भी पढ़ें: आइएमए की कमान संभालेंगे यह नए कमांडेंट, अनुभव के हैं धनी