Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पिथौरागढ़ में पैराफिट से टकराकर 100 मीटर खाई में गिरी बाइक, हादसे में एसएसबी जवान की हुई मौत

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:58 PM (GMT+05:30)

    पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मोटर मार्ग पर एक बाइक दुर्घटना में एसएसबी जवान हिमांशु कुमार की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दो दिनों में जिले में चौथी सड़ ...और पढ़ें

    एसएसबी जवान हिमांशु कुमार की फोटो।

    एसएसबी जवान हिमांशु कुमार की फोटो।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। सीमांत जनपद में सड़क दुर्घनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पिथौरागढ़-गंगोलीहाट मोटर मार्ग में एक बाइक सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई, जिससे छिटक कर बाइक सवार एसएसबी के जवान की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई।

    घटना के बाद से मृतक के परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। जनपद में विगत दो दिनों में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत चौड़ धुरौली के तोक ख्यूंतोला निवासी हिमांशु कुमार (27 वर्ष), पुत्र पुष्कर राम पिथौरागढ़ से अपनी मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे।

    इसी दौरान डूनी से पहले एक मोड़ पर उनकी मोटरसाइकिल (UK 05 E 2118) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैराफिट से टकरा गई।

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल तो सड़क पर ही रह गई, लेकिन हिमांशु कुमार लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही चौड़ धुरौली के ग्रामीणों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए।

    स्थानीय निवासियों और पुलिस ने मिलकर तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल हिमांशु को गहरी खाई से बाहर निकाला।

    इसके बाद गंभीर रूप से घायल जवान को एक निजी वाहन के जरिए तुरंत जिला अस्पताल पिथौरागढ़ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि हायर सेंटर ले जाते समय रास्ते में घाट के समीप हिमांशु की मृत्यु हो गई।

    हिमांशु कुमार वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह वर्तमान में 11वीं वाहिनी डीडीहाट में तैनात थे और इन दिनों अवकाश पर चल रहे थे।

    दिवंगत जवान तीन भाईयों में सबसे बड़े थे और अविवाहित थे। उनका एक छोटा भाई आईटीबीपी में प्रशिक्षु जवान है और सबसे छोटा भाई पिथौरागढ़ में पढ़ाई कर रहा है। देश की सेवा में तैनात जवान की इस तरह असमय मृत्यु से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में सड़क हादसा: खाई में गिरी कार, एक की मौत और 5 घायल

    यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ में दर्दनाक बाइक हादसा, 100 मीटर खाई में गिरने से 2 युवकों की मौत