विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नेपाल की भोटेकोशी नदी की बाढ़ में बैतडी के 8 लोग लापता, हाइड्रोपावर कर्मियों और APF जवान समेत 5 की हुई पहचान

Published: Thu, 27 Aug 2026 10:12 PM (IST)

नेपाल की रसुआ भोटेकेशी नदी में आई बाढ़ में पिथौरागढ़ सीमा से सटे बैतडी जिले के आठ लोग लापता हो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. रसुआ भोटेकेशी नदी की बाढ़ में 8 लोग लापता।

  2. पिथौरागढ़ सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले के निवासी।

  3. लापता लोगों में हाइड्रोपावर कर्मी और एपीएफ जवान शामिल।

संवाद सूत्र, झूलाघाट। नेपाल की रसुआ भोटेकेशी नदी में आये बाढ़ में पिथौरागढ़ जिले की सीमा से लगे नेपाल के बैतडी जिले के आठ लोगों की भी लापता होने की सूचना मिली है।

जिला प्रहरी कार्यालय बैतडी के प्रहरी प्रवक्ता प्रहरी निरीक्षक सूरज सिंह ने बताया कि रसुआ बाढ़ में लापता हुये बैतडी के बैतडी सुर्नया गांव पालिका 6 मोतीनगर निवासी त्रिशुली हाइड्रोपावर में कार्यरत 31 वर्षीय हरीश चंद, लांगटांग हाइड्रोपावर में कार्यरत सुर्नया गांव पालिका 5 बिष्टपाली निवासी 25 वर्षीय केशव बिष्ट,रसुआ हाइड्रोपावर में कार्यरत डिलाशैनी गांव पालिका 7 धामी गांव निवासी 32 वर्षीय पूर्ण सिंह धामी एवं विशाल धामी,एपीफ टिमुरे बीओपी में कार्यरत डिलाशैनी 2 छेपट्टा निवासी एपीएफ महिला जवान बिनीता बोहरा शामिल हैं।

बढ़ सकती है संख्या

इनके अलावा, लापता होने वालों पर प्रहरी चौकी रसुआ गढ़ी में तैनात दोगडाकेदार गांव पालिका 2 निवासी प्रहरी सहायक हवलदार हिक्मत मेहरा, रसुआ हाइड्रोपावर में कार्यरत पंचेश्वर गांव पालिका 6 बिजुल निवासी 40 वर्षीय देव बहादुर चंद,इलाका वन कार्यालय इलाम में कार्यरत सिगास गांव पालिका 7 निवासी 23 वर्षीय लक्ष्मण ऐर शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक बैतडी जिले के 8 लोगों के रसुआ बाढ़ में लापता होने की सूचना है यह संख्या बढ़ भी सकती है।