विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पॉलीटेक्निक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

By Raksha PanthariEdited By:
Updated: Wed, 29 May 2019 08:49 PM (IST)

पौड़ी गढ़वाल जिले के सतपुली में इनजीनियरिंग कर रहे एक छात्र ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पॉलीटेक्निक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान
पॉलीटेक्निक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक रूप से था परेशान

सतपुली, जेएनएन। सतपुली में पॉलीटेक्निक कर रहे एक छात्र ने किराए के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल क्षेत्र के टकोली निवासी सावंत (22 वर्ष) पुत्र हीरा सिंह सतपुली में किराए के कमरे में रहता था। सतपुली थाना अध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि सावंत मंगलवार से अपने दोस्तों से नहीं मिला। दोस्त उसे फोन कर रहे थे, लकिन वह फोन नही उठा रहा था। दोस्तों से मिली जानकारी पर जब पुलिस सावंत के कमरे पर पहुंची तो कमरा बंद मिला। 

पुलिस ने जब कमरे को खोला तो, सावंत का शव कमरे में रस्सी के सहारे झूलता मिला। शव को नीचे उतार पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। दोस्तों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी ने बताया कि सावंत पॉलीटेक्नीक में मैकेनिकल इंजीनियर के चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। इन दिनों परीक्षा के चलते वो मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

यह भी पढ़ें: 11वीं के छात्र ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें: पिता से कहासुनी के बाद गुस्साए युवक ने लगाई फांसी, मौत 

यह भी पढें: छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान, एक माह से थी परेशान; सुबह पिता ने भी लगाई थी डांट

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप