विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नगर निगम को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जोरदार प्रदर्शन

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 21 Mar 2018 09:50 PM (IST)

कोटद्वार नगर निगम को लेकर तहसील में एडीएम रामजी शरण के सामने प्रदर्शनकरियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही आपत्तियों की चल रही सुनवाई का बहिष्कार किया।

नगर निगम को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जोरदार प्रदर्शन
नगर निगम को लेकर आपत्तियों की सुनवाई के दौरान जोरदार प्रदर्शन

कोटद्वार, [जेएनएन]: कोटद्वार नगर निगम को लेकर तहसील में एडीएम रामजी शरण के सामने प्रदर्शनकरियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। साथ ही आपत्तियों की चल रही सुनवाई का बहिष्कार किया। 

नगर निगम के लिए कई गांवों को इसकी सीमा में मिलाया गया। इस मुद्दे पर आपत्तियों की सुनवाई का प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया। इस बीच भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेंद्र बिष्ट भी कार्यकर्ताओं के साथ निगम के पक्ष में तहसील पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों ने उनके समक्ष ही भजपा विरोधी नारेबाजी की। इसे लेकर तहसील में टकराव की स्थिति बन गई।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ओर भाजपाइयों ने निगम के पक्ष में रजिस्टर में हस्ताक्षर किए। इस बीच एडीएम प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़े रहे और उन्हें वापस जाने के लिए नारेबाजी करते रहे। 

यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण में लापरवाही पर बरसे ग्रामीण, ईई को सुनार्इ खरी-खोटी 

यह भी पढ़ें: सरकारों पर क्षेत्र की अनदेखी का लगाया आरोप, किया प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: पारा चढ़ने के साथ बढ़ने लगा पेयजल संकट