Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पौड़ी में जंगल में आग लगाने वाले दो ग्रामीण गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

    Updated: Wed, 27 May 2026 05:59 PM (GMT+05:30)

    कल्जीखाल के फल्दा गांव में जंगल में आग लगाने के आरोप में दो ग्रामीणों को गिरफ्तार कर पुलिस ने अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है। ...और पढ़ें

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, पौड़ी विकास खंड कल्जीखाल में फल्दा गांव के दाे ग्रामीणों को जंगल में आग लगाना भारी पड़ गया है। उक्त ग्रामीणों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर दोनों को जेल भेज दिया है।

    वहीं टिहरी गढ़वाल ज़िले के गजा क्षेत्र के जंगलों में आग लगने की घटना सामने आई है। वन विभाग जंगल की आग पर काबू पाने का काम कर रहा है।

    सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी के वन कर्मियों की टीम ने जंगल में आग लगाते हुए दो ग्रामीणों को रंगेहाथ दबोचकर उन्हें कोतवाली पौड़ी पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने वन विभाग की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम व वन संपदा को नुकसान पहुंचाने की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।

    जनपद पौड़ी में बीते कई दिनों से जंगल धधक रहे हैं। बुधवार को बैंग्वाड़ी, गगवाड़स्यूं घाटी, खांड्यूसैंण, डांडापानी सहित विभिन्न स्थानों पर जंगल जल रहे थे।

    रंगेहाथ पकड़ा

    डीएफओ सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी पवन नेगी ने बताया कि प्रभाग के सतपुली रेंज में उप वनक्षेत्राधिकारी मदन नेगी व उनकी टीम बीते मंगलवार को गश्त कर रही थी। टीम ने विकास खंड कल्जीखाल के फल्दा वन पंचायत में दो ग्रामीणों को जंगल में आग लगाते हुए रंगेहाथ पकड़ा। विभागीय टीम ने प्रकरण में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के दोनों आरोपितों को कोतवाली पौड़ी के हवाले किया। साथ ही उक्त के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए तहरीर दी।

    कोतवाल पौड़ी जयपाल नेगी ने बताया कि वन संपदा प्रकृति की अनमोल धरोहर है। जिसे क्षति पहुंचाने वालों पर वन विभाग के साथ मिलकर कड़ी निगरानी की जा रही है। उन्होंने बताया कि फल्दा वन पंचायत में आग लगाने के आरोपित पवन कुमार व महेंद्र सिंह निवासी फल्दा गांव को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी की अदालत में पेश किया गया। बताया कि अदालत के आदेश पदा दोनों को जिला कारागार खांड्यूसैंण भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    सिविल एवं सोयम वन प्रभाग में सामने आई हैं 27 घटनाएं

    पौड़ी: फायर सीजन के शुरु होने से लेकर अब तक सिविल एवं सोयम वन प्रभाग पौड़ी क्षेत्र में वनाग्नि की 27 घटनाएं सामने आई हैं। जिनमें 27.8 हेक्टेयर वन क्षेत्र में जलकर राख हो गया है। जिससे लाखों की वन संपदा के नुकसान का अनुमान है।

    यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली के जंगल में आग बुझाते समय जिंदा जला युवक, मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग