विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल

By raksha.panthariEdited By:
Updated: Tue, 24 Oct 2017 09:17 PM (IST)

चौबट्टाखाल से कोटद्वार आ रही एक मैक्स वाहन सतपुली मल्ली गांव के पास खार्इ में गिर गर्इ। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं।

खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल
खार्इ में गिरी सवारियों से भरी मैक्स, पांच घायल

कोटद्वार, [जेएनएन]: गुमखाल-सतपुली के बीच सतपुली मल्ली के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। घायल महिला को उपचार के लिए कोटद्वार भेजा गया है, जबकि अन्य चार लोगों को सतपुली में उपचार दिया गया। 

दरअसल, चौबट्टाखाल से कोटद्वार जा रही मैक्स सतपुली मल्ली ग्राम के पास ओवरटेक करते समय अचानक सड़क से करीब बीस मीटर नीचे खाई में गिर गयी। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे, जिनमें से पांच लोग घायल हो गए। घायलों में पिंकी रावत(25 वर्ष) पुत्री महावीर रावत, निवासी नगर पलाई, को उपचार के लिए 108 स्वास्थ्य सेवा की मदद से कोटद्वार भेजा गया। 

वहीं घायल वाहन चालक सुमित(22वर्ष) पुत्र उत्तम प्रकाश निवासी भेत्टि, सर्वेंद्र सिंह(21 वर्ष) पुत्र दिनेश चंद निवासी ग्राम बगवानु, जयदीप सिंह(24 वर्ष) निवासी बगवानु, प्रकाश सिंह(29वर्ष) पुत्र सुखपाल सिंह निवासी बगवानु का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतपुली में उपचार किया गया। 

यह भी पढ़ें: सवारियों से भरी बोलेरो गिरी खार्इ में, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

यह पढ़ें: सड़क हादसे में छोटा हाथी वाहन चालक की मौत

यह भी पढ़ें: परिवार से भरी कार खाई में गिरी, महिला की मौत; पांच घायल