विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा

By Edited By:
Updated: Sun, 17 May 2020 09:12 PM (IST)

सुबह की सैर करना लोगों को भारी पड़ा। पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में 288 महिला और पुरुषों को समूह के साथ मॉर्निंग वॉक करते पकड़ा।

Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा
Lockdown में सुबह की सैर पर निकलना पड़ा भारी, पुलिस ने 288 लोगों को पकड़ा

श्रीनगर गढ़वाल(पौड़ी), जेएनएन। शहर में सुबह की सैर करना लोगों को भारी पड़ा। पुलिस ने रविवार को लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पौड़ी रोड, बुघाणी रोड, जीआइटीआइ मैदान समेत विभिन्न स्थानों पर आकस्मिक छापामारी कर 288 महिला और पुरुषों को समूह के साथ मॉर्निंग वॉक करते पकड़ा। सभी लोगों के नाम-पते पुलिस ने नोट किए। बाद में यह सभी लोग श्रीनगर कोतवाली पहुंचे और कोतवाल को सफाई दी। 

कोतवाल नरेंद्र बिष्ट ने कहा कि लॉकडाउन में छूट सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही है। मॉर्निंग वॉक पर निकली महिलाओं को तो पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन 148 पुरुषों से 37 हजार रुपये जुर्माना वसूला। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस सख्त हो गई है। रविवार को कोतवाल नरेंद्र बिष्ट के साथ ही एसएसआइ विनय कुमार, महिला एसआइ प्रवीणा सिदोला और ममता मखलोगा के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों के लिए बनाई टीमों ने छापामारी की। 
रविवार को प्रात: लगभग चार बजे ही पुलिस की यह विशेष टीमें पौड़ी रोड पर गंगादर्शन मोड़ से पहले, बुघाणी रोड पर राइंका से काफी आगे, जीआइटीआइ मैदान के समीप और अन्य स्थानों पर पहुंच गई। इस दौरान लोग अपने साथियों के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकलने शुरू हुए। पुलिस ने सभी लोगों को पकड़ लिया और इनका नाम-पता नोट किया। एसएसआइ विनय कुमार की टीम ने 48, महिला एसओ प्रवीणा सिदोला ने 136 और एसआइ ममता मखलोगा की टीम ने 114 लोगों को लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन कर सुबह की सैर करते पकड़ा।
मॉर्निंग वॉक की अनुमति दी जाए
किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष भोपाल सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री से मधुमेह, दमा सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगियों को मार्निंग वॉक के लिए छूट देने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि लॉकडाउन के कारण विभिन्न रोगों से पीड़ित रोगी सुबह मार्निंग वॉक भी नहीं कर पा रहे हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य पर अब विपरीत प्रभाव भी पड़ने लगा है।