विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्नी ने चूल्हा संभाला तो पति ने बाहरी कमान

By JagranEdited By:
Updated: Sat, 04 Apr 2020 06:13 AM (IST)

कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के चलते देशभर में घोषित लॉकडाउन में रामनगर में पत्‍‌नी व पति लोगों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं।

पत्नी ने चूल्हा संभाला तो पति ने बाहरी कमान
पत्नी ने चूल्हा संभाला तो पति ने बाहरी कमान

संवाद सहयोगी, रामनगर: कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे के चलते देशभर में घोषित लॉकडाउन के दौरान जहां कई संगठन जनसेवा में जुटे हैं, वहीं रामनगर में पूर्व पालिकाध्यक्ष उर्मिला चौधरी निर्धन लोगों के लिए खुद भोजन बनाने में जुटी हैं।

उर्मिला चौधरी के पति भगीरथ लाल चौधरी भी पूर्व पालिकाध्यक्ष हैं। वह भी पत्‍‌नी की इस मुहिम में मदद में जुटे हैं। किचन का जिम्मा पत्‍‌नी उर्मिला ने तो बाजार से राशन सब्जी खरीदने का काम स्वयं भगीरथ लाल चौधरी कर रहे हैं। भगीरथ चौधरी कहते हैं कि उन्होंने अपनी रसोई को मोदी किचन का नाम दिया है मगर यहां निर्धनों के लिए जो भी भोजन बनाया जा रहा है उसमें किसी से सहयोग राशि नही ली जा रही है। इतना जरूर है कि उनकी रसोई से निर्धन लोगो को भोजन बाटने भाजपा कार्यकर्ताओं जुटे हैं, साथ ही कई अन्य सामाजिक संगठन भी सहयोग कर रहे हैं। यहां नित्य ढाई-तीन सौ लोगों के लिए भोजन तैयार किया जा रहा है।

उनकी पत्‍‌नी पूर्व पालिकाध्यक्ष उर्मिला चौधरी कहती हैं कि कठिन परिस्थितियों के इस दौर में दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सभी लोग अच्छा काम कर रहे हैं। कोई व्यक्ति भूखा न सोने पाए वह यही सोचकर उन्होंने अपने साथियों के साथ किचन का जिम्मा संभाला है। वह बताती हैं कि हमारा काम भोजन तैयार करना है तो पति भोजन बाटने में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

क्षेत्र में फंसे लोगों की मदद के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मोदी किचन का शुभारभ किया गया है। जिसमें वह रामनगर में फंसे लोगों को भोजन पैकेट मुहैया करा रहे है। भाजपा नगर अध्यक्ष भावना भट्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता खुद भोजन तैयार कर रहे है। प्रशासन की सूचना पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बताए गए जगह पर लोगों को भोजन पैकेट बाटे जा रहे है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहल्ला खताड़ी में पूनिया बिहार के फंसे 55 श्रमिकों को भोजन पैकेट वितरित किए। पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि लॉकडाउन में कोई भी भूखा न रहे इसके लिए मोदी किचन शुरू किया गया है। इस दौरान जिलामंत्री हरीश बेलवाल, पूर्व जिला महामंत्री राकेश नैनवाल, नगर महामंत्री पूरन नैनवाल, सुमित रावत, दीपा रावत, दीपा कोटिया, पूनम कश्यप, अजयपाल, नीमा मठपाल, शुभम भट्ट मौजूद रहे।