लालकुआं में रसगुल्ले के डिब्बे में छिपाकर ले जा रहा था स्मैक, पुलिस ने दबोचा
पुलिस ने लालकुआं में एक तस्कर हरिशंकर बोरा को रसगुल्ले के डिब्बे में 7.35 ग्राम स्मैक छिपाकर ले जाते हुए गिरफ्तार किया। ...और पढ़ें

इस तस्वीर का उपयोग सांकेतिक रूप में किया गया है।
HighLights
पुलिस ने रसगुल्ले के डिब्बे में छिपी स्मैक पकड़ी
हरिशंकर बोरा नामक तस्कर को गिरफ्तार किया गया
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, सप्लायर पर भी कार्रवाई
संवाद सहयोगी, लालकुआं। पुलिस ने एक तस्कर को 7.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित ने स्मैक को रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे में छिपा रखा था।
मंगलवार को बिंदुखत्ता चौकी पुलिस टीम ने सोमवार को गांधीनगर प्रथम टूटी पुलिया जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान हरिशंकर बोरा उर्फ गुड्डू पुत्र शेर सिंह बोरा निवासी गांधीनगर प्रथम, बिंदुखत्ता को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा।
तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद रसगुल्ले के प्लास्टिक डिब्बे के अंदर रखी पारदर्शी पन्नी से 7.35 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह स्मैक को सुंदर नामक व्यक्ति से 25 हजार रुपये में खरीदकर आसपास के युवकों को बेचता था।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोतवाली एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, स्मैक उपलब्ध कराने वाले सुंदर नामक व्यक्ति के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।