उत्तराखंड में धामी सरकार का एक्शन, बनभूलपुरा में बगैर मान्यता चल रहे दो मदरसे सील
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में बिना मान्यता के चल रहे दो मदरसों को प्रशासन ने सील कर दिया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागराण संवाददाता, हल्द्वानी। बगैर मान्यता अवैध रूप से चल रहे मदरसों के विरुद्ध् कार्रवाई को लेकर शनिवार शाम प्रशासन की टीम बनभूलपुरा क्षेत्र पहुंच गई। इसके बाद शनिबाजार रोड और इंदिरानगर क्षेत्र में जांच के बाद दो मदरसों को सील कर दिया गया।
हल्द्वानी में अभी तक चार मदरसों पर कार्रवाई हो चुकी हेै। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी ने बताया कि अवैध संचालन पर आगे भी कार्रवाई होगी।
उत्तराखंड के सभी जिलों में अवैध रूप से संचालित मदरसों की जांच के बाद कार्रवाई का दौर जारी है। संचालन के लिए उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा अधिनियम के तहत अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण व शिक्षा विभाग में पंजीकरण जरूरी है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: मानकों पर खरा नहीं उतरा रुद्रपुर की खेड़ा कॉलाेनी का मदरसा, प्रशासन ने किया सील
जांच के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी औैर एसडीएम मोनिका के नेतृत्व में टीम पहले इंदिरानगर में बड़ी मस्जिद परिसर से जुड़े मदरसा रमजान आर्गेनाइजेशन पहुंची।
संचालक मान्यता संबंधी दस्तावेज नहीं दिखा सका। यही स्थिति शनि बाजार रोड स्थित जामिया नरूिया बरकते ए आमीना की थी। जिसके बाद टीम ने दोनों को सील कर दिया। विवाद की आशंका के चलते पुलिस फोर्स भी बुलाया गया था।
