Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नैनीताल: छकाता रेंज के जंगल में मिले 2 नर बाघों के शव, आपसी संघर्ष में मौत का अंदेशा

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:28 PM (IST)

    नैनीताल की छकाता रेंज के जंगल में रविवार सुबह दो नर बाघों के शव मिले। प्रथमदृष्टया आपसी संघर्ष को मौत का कारण माना जा रहा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. छकाता रेंज के जंगल में दो नर बाघों के शव मिले

    2. प्रथमदृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष बताया जा रहा है

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। छकाता रेंज से लगे गुमाल गांव के पास जंगल में रविवार सुबह दो नर बाघों के शव मिले। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी और डाक्टरों की टीम मौके पर पहुंची।

    घटनास्थल की जांच और आसपास के नमूने एकत्र करने बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। प्रथमदृष्टया मौत का कारण आपसी संघर्ष माना जा रहा है।

    हल्द्वानी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर रविवार सुबह 10 बजे टीम मौके पर पहुंची।

    दोनों बाघों के शव जंगल में एक किलोमीटर की दूरी पर पाए गए। दोनों एक-दूसरे से तकरीबन 20 मीटर दूरी पर पड़े थे।

    इनमें से एक बाघ तीन से चार वर्ष और दूसरा चार से पांच वर्ष का पाया गया। घटना स्थल पर पग मार्क्स, खून और बाल मिले हैं।

    साथ ही एक बाघ के गर्दन की नस और दूसरे के बांए पैर की जांघ की नस क्षतिग्रस्त पाई गई है।

    इधर, वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों ने शनिवार देर तक जंगल से बाघों के लड़ने की आवाजें सुनाई देने की जानकारी दी।

    वहीं, मौके पर की गई जांच के आधार पर अधिकारी आपसी संघर्ष में मौत होने की आशंका जता रहे हैं।

    डीएफओ कुंदन कुमार का कहना है कि दोनों बाघों के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी।

    पोस्टमार्टम के दौरान पशु चिकित्साधिकारी डा. राहुल सती, डा. हिमांशु पांगती, वाइल्डलाइफ बायोलाजिस्ट प्रशांत आदि रहे।

    यह भी पढ़ें- आपसी संघर्ष या कुछ और? लखीमपुर में बाघ की मौत की गुत्थी उलझी, जांच टीम की पड़ताल जारी

    यह भी पढ़ें- बांधवगढ़ में बाघ की मौत बनी पहेली: बेहोशी की दवा का ओवरडोज, गर्मी या कुछ और? NTCA की निगरानी में जांच तेज