विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में फंसे टीचर ने स्कूल की दीवारों को 'ज्ञान' के च‍ित्राें से संवारा

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 10 Apr 2020 08:42 AM (IST)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सहमे लोग घरों में बंद रहने को विवश हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल कॉलेज तक को बंद किया गया है।

Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में फंसे टीचर ने स्कूल की दीवारों को 'ज्ञान' के च‍ित्राें से संवारा
Uttarakhand Lockdown : लॉकडाउन में फंसे टीचर ने स्कूल की दीवारों को 'ज्ञान' के च‍ित्राें से संवारा

हल्द्वानी, गणेश पांडे : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से सहमे लोग घरों में बंद रहने को विवश हैं। सुरक्षा के लिहाज से स्कूल, कॉलेज तक को बंद किया गया है। ऐसे मुश्किल समय में एक शिक्षक ने  विद्यालय में डेरा डालकर उसका कायाकल्प कर दिया। विद्यालय की सुनसान दीवारें बोल उठी हैं। दीवारों पर देश-दुनिया का सामान्य-ज्ञान उकेरा गया है। शिक्षक पुष्पेंद्र सिंह बिष्ट ने लगातार आठ दिन की मेहनत के बाद इसे कर दिखाया है।

उत्तराखंड के चमोली जिले के दोगड़ी कांडे गांव के रहने वाले शिक्षक पुष्पेंद्र बिष्ट नैनीताल जिले की जीआईसी ओखलकांडा में कार्यरत हैं। एलटी संवर्ग के अंग्रेजी विषय के शिक्षक पुष्पेंद्र बिष्ट ने 2006 में ओखलकांडा में पहली नियुक्ति दी। यह विद्यालय दुर्गम की श्रेणी में आता है। लॉकडाउन में जब सभी लोग अपने घरों में रहकर हालात सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, शिक्षक पुष्पेंद्र अपने विद्यालय की दीवारों पर पेंटिंग करने में लगे हैं। विद्यालय की दीवारों पर उन्होंने उत्तराखंड, भारत और विश्व के मानचित्र को उभारा है। शिक्षक पुष्पेंद्र बिष्ट कहते हैं कि बच्चे कुछ बेहतर सीख सकें, उनका नॉलेज अपडेट हो इस सोच के साथ पेंटिग बनाने में जुट गए। वह लॉकडाउन के बाद विद्यालय लौटने पर स्टूडेंट्स को सरप्राइज देना चाहते हैं। 

इस तरह की जानकारी को उकेरा

देश-प्रदेश और दुनिया के भौगोलिक मानचित्र के साथ संसार के द्वीप, महाद्वीप, महासागर, दुनिया के सबसे छोटे-बड़े देश, संस्कृत प्रतिज्ञा आदि के बारे में बताया गया है। विश्व के महाद्वीपों व भारत के राज्यों को अलग-अलग कलर से दर्शाया है। राष्ट्रीय धरोहर को दर्शाकर भारतीय परिदृश्य को दिखाया है।

इस तरह आया आईडिया

शिक्षक पुष्पेंद्र बिष्ट ने दैनिक जागरण के साथ बातचीत में बताया कि वह विद्यालय के पास ही किराए के कमरे में रहते हैं। लॉकडाउन के चलते अपने घर नहीं जा पाए तो सोचा ऐसे में कुछ बेहतर किया जाए। हाथों में ब्रेश थाम पेंटिंग करने में जुट गए। इंटरमीडिएट में ड्राइंग विषय पढ़ा था, इसलिए कोई मुश्किल नहीं आई।

यह भी पढ़ें :

नेपाल सरकार ने आठ दिन के लिए लॉकडाउन बढ़ाया, भारत में फंसे नागरिकाें में मायूसी

जमातियों से अब अपने भी बना रहे दूरी, जामा मिस्जद के इमाम ने ताल्लुक से इन्कार किया 

उत्तराखंड में कोरोना अभी मैदानी बीमारी, पहाड़ में अब तक मिला सिर्फ एक केस

रामपुर में कोरोना पॉजिटिव मिले हल्द्वानी के लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाल रही हल्द्वानी पुलिस

लॉकडाउन में टूट गई फूल कारोबारियों की कमर, शादी-ब्याह टलने व मंदिरों के बंद होने से ठप हुई डिमांड 

रामपुर में कोेरोना पॉजीटिव पाए गए पांचों जमाती नहीं लौटे थे हल्द्वानी

मुस्‍लिम बस्‍ती में डॉक्‍टरों की टीम और पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाकर स्‍वागत