विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सरोवर नगरी में तीसरी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, देखिए खूबसूरत तस्‍वीरें

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sun, 27 Jan 2019 08:08 PM (IST)

सरोवर नगरी में तीसरी बार बर्फबारी हो चुकी है। नगर के हिमालय दर्शन किलबरी रोड, स्नोव्यू समेत शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है।

सरोवर नगरी में तीसरी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, देखिए खूबसूरत तस्‍वीरें
सरोवर नगरी में तीसरी बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिले, देखिए खूबसूरत तस्‍वीरें

नैनीताल, जेएनएन : सरोवर नगरी में तीसरी बार बर्फबारी हो चुकी है। नगर के हिमालय दर्शन किलबरी रोड, स्नोव्यू समेत शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। गणतंत्र दिवस के अवकाश पर सैर को पहुंचे पर्यटकों के बर्फबारी के नजारे देखने से चेहरे खिल उठे। शहर की मालरोड समेत बाजार क्षेत्र में भी बर्फबारी हुई, लेकिन कुछ ही देर में पिघल गई। बर्फबारी की वजह से तापमान गिरकर 0.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है।

गुरुवार आधी रात के बाद एकाएक मौसम बिगड़ा और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई। सात नंबर, टिफिनटॉप, बारापत्थर, किलबरी रोड, हिमालय दर्शन, स्नोव्यू में बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। हिमालय दर्शन में डेढ़ इंच तक बर्फ गिरी है। दोपहर 12 बजे के करीब शहर में भी बर्फबारी शुरू हो गई जो आधे घंटे बाद थम गई थी। अपराह्नï पौने तीन बजे फिर बर्फबारी आरंभ हो गई, जो दस मिनट बाद थम गई।

हिमालय दर्शन में लगा जाम
शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की सूचना जैसे ही सोशल मीडिया व मीडिया के माध्यम से प्रसारित हुई तो पर्यटकों का पहुंचना शुरू हो गया। आलम यह रहा कि सुबह दस बजे से बारापत्थर से हिमालय दर्शन किलबरी रोड में गाडिय़ों का रैला चल पड़ा। इससे हिमालय दर्शन में जाम लग गया। फिसलन की वजह से गाडिय़ां हिमालय दर्शन से आगे नहीं जा सकी।

दोपहर बाद किलबरी रोड बंद
हिमालय दर्शन क्षेत्र में बर्फ से फिसलन बढ़ी तो वहां पहुंचे कोतवाली के एसआइ दीपक बिष्टï ने ट्रैफिक बंद कर दिया। दोपहर बाद किलबरी रोड पर यातायात बंद कर दिया गया। जिस कारण पं गूठ, सौड़बगड़ क्षेत्र के स्थानीय वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इधर, भारी बारिश के चलते पुलिसकर्मी गणतंत्र दिवस की अंतिम रिहर्सल भी नहीं कर पाए।

यह भी पढ़ें : इस अधिकारी की कार्यशैली के कायल हैं लोग, हर फरियादी पहुंचता है उम्‍मीद के साथ
यह भी पढ़ें : इन कानूनी अधिकारों के बारे में जरूर जानें, तभी लड़ सकेंगे अपने हक के लिए