विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown Day 3 : रुद्रपुर में लॉकडाउन उल्लंघन पर भांजी लाठियां, कराया ऊठक-बैठक

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 27 Mar 2020 01:49 PM (IST)

लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर बाइक और कार दौड़ा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर ऊठक बैठक कराई।

Uttarakhand Lockdown Day 3 : रुद्रपुर में लॉकडाउन उल्लंघन पर भांजी लाठियां, कराया ऊठक-बैठक
Uttarakhand Lockdown Day 3 : रुद्रपुर में लॉकडाउन उल्लंघन पर भांजी लाठियां, कराया ऊठक-बैठक

रुद्रपुर, जेएनएन : लॉक डाउन का उल्लंघन करते हुए सड़कों पर बाइक और कार दौड़ा रहे लोगों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। साथ ही एक दर्जन से अधिक लोगों को पुलिस ने मुर्गा बनाकर ऊठक बैठक कराई।  रात में बेवजह सड़कों पर भीड़ एकत्र करने वालों को भी पुलिस ने चिह्नित करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पुलिस ने फोटो और वीडियो की फुटेज एकत्र करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही उनकी पहचान कर केस दर्ज किया जाएगा।

23 मार्च से देशभर के साथ ही ऊधमसिंहनगर में लॉक डाउन हो गया था। बावजूद इसके लोग अपने घरों से सड़कों पर निकल रहे हैं। हालांकि ऐसे कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की, बावजूद इसके लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। खासकर रात 9 बजे के बाद वह अपने घरों के बाहर निकलकर गली मोहल्लों में ग्रुप में घूम रहे हैं। इसका पता चलते ही पुलिस ने ऐसे लोगों की मिली वीडियो और फोटो से उनकी पहचान करनी शुरू कर दी है।

माना जा रहा है कि इसके बाद पुलिस उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी शुरू करेगी। इधर, शुक्रवार को भी दिन में लॉक डाउन के बाद भी लोग दोपहिया और कार से सड़कों पर निकलने से बाज नहीं आए। इसे देखते हुए पुलिस, सीपीयू और यातायात पुलिस ने उन्हें इंदिरा चौक और डीडी चौक पर रोककर लठियाते हुए क्लास लगाई। साथ ही उन्हें मुर्गा बनाकर चौराहे पर ऊठक बैठक कराई। बाद में पुलिस ने ऐसे छह वाहन चालकों के कार और बाइक सीज कर दी।

यह भी पढें

बस जैसे भी हो घर पहुंच जाएं...यही सोच सैकड़ाेंं किमी पैदल सफर पर निकल पड़े लोग 

=  बाॅर्डर पर भूखे-प्‍यासे फंसे हैं नेपाल के करीब दो सौ लोग