यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
आधी उम्र की किशोरी का घर में घुसकर जबरन पकड़ा हाथ, जानिए फिर क्या हुआ
काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेशर्मी की हद पार करते हुए अपने से आधी उम्र की किशोरी का घर में घुसकर जबरन हाथ पकड़ लिया। परिजनों को किशोरी को साथ लेकर जाने की धमकी देने लगा।

हल्द्वानी, जेएनएन : काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक युवक ने बेशर्मी की हद पार करते हुए अपने से आधी उम्र की किशोरी का घर में घुसकर जबरन हाथ पकड़ लिया। परिजनों को किशोरी को साथ लेकर जाने की धमकी देने लगा। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र की निवासी 14 वर्षीय किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। पिछले कई दिनों से टंगर निवासी प्रदीप बिष्ट छात्रा को परेशान कर रहा था। स्कूल से आते व अन्य समय वह उसे लगातार परेशान कर रहा था। मंगलवार शाम वह किशोरी के घर जा धमका। जिसके बाद हाथ पकड़ साथ ले जाने की जिद पर अड़ गया। परिजनों के शोर मचाने वह फरार हो गया। जिसके बाद बुधवार को छात्रा की मां ने थाने पहुंच कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर सौंपी। आरोपित प्रदीप बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

