विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Uttarakhand Lockdown Day 3 : आस्ट्रेलिया व फ्रांस से लौटे, गले में खराश बढ़ी तो कराया भर्ती

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Fri, 27 Mar 2020 07:06 PM (IST)

विदेश से हल्‍द्वानी लौटने वालों में शुक्रवार को तीन और रोगियों की जांच की गई। हालांकि एक दंपती को होम क्वाॅरेंटाइन में रखा गया था।

Uttarakhand Lockdown Day 3 : आस्ट्रेलिया व फ्रांस से लौटे, गले में खराश बढ़ी तो कराया भर्ती
Uttarakhand Lockdown Day 3 : आस्ट्रेलिया व फ्रांस से लौटे, गले में खराश बढ़ी तो कराया भर्ती

हल्द्वानी, जेएनएन : विदेश से हल्‍द्वानी लौटने वालों में शुक्रवार को तीन और रोगियों की जांच की गई। हालांकि एक दंपती को होम क्वाॅरेंटाइन में रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से होम विजिट के दौरान महिला को खांसी होने पर दंपती को बेस अस्पताल लाया गया। साथ ही फ्रांस के ही रहने वाले युवक के भी गले में खराश होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एक सप्ताह पहले हिम्मतपुर तल्ला निवासी दंपती अमेरिका से लौटे हैं। वह बेटे से मिलने गए थे। इसके अलावा एक और व्यक्ति फ्रांस से दो दिन पहले अपने शहर हल्द्वानी लौटे हैं। बेस अस्तपाल के नोडल प्रभारी डाॅ. डीएस पंचपाल ने बताया कि दंपती को अमेरिका से लौटे एक सप्ताह हो गया है। महिला को डायबिटीज भी है और खांसी भी हो रही है। इन तीनों के सैंपल लेकर राजकीय मेडिकल काॅलेज के वाॅयरोलाॅजी लैब भेज दिए गए हैं और इन्हें आइसोलेशन वार्ड में रख दिया गया है। हालांकि इनमें किसी की हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन के आधार पर 14 दिन तक निगरानी में रखना जरूरी होता है।

यह भी पढें 

उत्तराखंड में 855 विचाराधीन बंदी व कैदियों की रिहाई का रास्ता साफ 

लॉकडाउन में दूल्हा लेकर आया बरात, हवालात में गुजरी रात