विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ तो उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Mon, 09 Sep 2019 06:21 PM (GMT+05:30)

महिला डिग्री कॉलेज में दो साल बाद एनएसयूआइ ने फिर बाजी मारी है। एनएसयूआइ की ज्योति आर्य ने एबीवीपी की पूजा सती को 55 वोटों से हराया।

महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ तो उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा
महिला कॉलेज में अध्यक्ष पद पर एनएसयूआइ तो उपाध्यक्ष पर एबीवीपी का कब्जा

हल्द्वानी, जेएनएन : महिला डिग्री कॉलेज में दो साल बाद एनएसयूआइ ने फिर बाजी मारी है। एनएसयूआइ की ज्योति आर्य ने एबीवीपी की पूजा सती को 55 वोटों से हराया। उपसचिव, कोषाध्यक्ष, यूआर समेत संकाय के तीन पदों पर भी एनएसयूआइ उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

हल्द्वानी के महिला डिग्री कॉलेज में कुल 652 वोट पड़े। उपाध्यक्ष पर पर एबीवीपी की मीनल गडिय़ा पहले ही निर्विरोध जीत चुकी हैं। सचिव पद पर एबीवीपी की दिया सुयाल ने एनएसयूआइ की गीता को 36 वोटों से हराया। उपसचिव पर एनएसयूआइ की रचना धपोला ने एबीवीपी की बंदना कार्की को 63 वोटों से मात दी। वहीं एनएसयूआइ की कोषाध्यक्ष उम्मीदवार काव्या बोरा ने एबीवीपी की दीक्षा बिष्ट को 166 मतों से मात दी। यूआर में भी एनएसयूआइ की कोमल गुप्ता ने कब्जा जमाया।

कला संकाय की गुंजन कांडपाल, वाणिज्य में रिया बिष्ट व विज्ञान संकाय प्रतिनिधि में स्वाति जोशी के हाथ बाजी मिली। पिछले दो साल से महिला कॉलेज में एबीवीपी अध्यक्ष पद पर काबिज रही। एनएसयूआइ ने इस बार उसे वापसी का मौका नहीं दिया।

यह भी पढ़ें : छात्र संघ चुनाव आज : एमबी व महिला कॉलेज के साढ़े दस हजार छात्र-छात्राएं डालेंगे वोट