नैनीताल हाई कोर्ट के नए चीफ जस्टिस शनिवार को देहरादून में लेंगे शपथ, होंगे 15वें मुख्य न्यायाधीश
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता शनिवार को देहरादून के लोक भवन में उत्तराखंड हाई कोर्ट के 15वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिं ...और पढ़ें

HighLights
न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता उत्तराखंड के 15वें मुख्य न्यायाधीश
देहरादून के लोक भवन में आज लेंगे शपथ
राज्यपाल गुरमीत सिंह दिलाएंगे पद और गोपनीयता की शपथ
जागरण संवाददाता, नैनीताल। हाई कोर्ट के नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अपराह्न दो बजे लोक भवन देहरादून में होगा।
हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी नोटिस के अनुसार इलाहाबाद हाई कोर्ट के जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगे। राज्यपाल गुरमीत सिंह नए चीफ जस्टिस को शपथ दिलाएंगे।
जस्टिस गुप्ता को आठ जनवरी को हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने से संबंधित विधि एवं न्याय मंत्रालय की अधिसूचना जारी हुई थी। जस्टिस गुप्ता हाई कोर्ट के 15 वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।
यह भी पढ़ें- नैनीताल हाई कोर्ट ने वित्त सचिव के आदेश पर लगाई रोक, राज्य सरकार से एक सप्ताह में मांगा जवाब
यह भी पढ़ें- नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में अब सुगम-दुर्गम के आधार पर नहीं होगा ट्रांसफर