Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिना लाइफ जैकेट नैनीताल के नैनी झील में हो रहा नौकायन, जबलपुर की घटना से नहीं लिया सबक

    Updated: Sun, 03 May 2026 08:18 PM (IST)

    नैनी झील में पर्यटक बिना लाइफ जैकेट के नौकायन कर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, जबकि पालिका अधिकारी नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। ...और पढ़ें

    नैनी झील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन करते नजर आए पर्यटक। जागरण

    नैनी झील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन करते नजर आए पर्यटक। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नैनीताल। शहर में पर्यटन गतिविधियां जोर पकड़ने लगी है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले सैलानी जमकर नौकायन का भी आनंद उठा रहे हैं, लेकिन नाव संचालक सैलानियों को बिना लाइफ जैकेट ही नौकायन करा रहे हैं। बीच झील पर्यटक नाव में खड़े होकर फोटो खिंचाते हुए भी जान जोखिम में डाल रहे हैं।

    वहीं, इसकी देखरेख की जिम्मेदार पालिका अधिकारियों को इस ओर बेसुध है। ऐसे में जबलपुर जैसी अनहोनी की भी आशंका बनी हुई है।

    जबलपुर में क्रूज हादसे के बाद शनिवार को दैनिक जागरण ने नैनी झील में नौकायन की पड़ताल की तो पाया कि कई नाव चालक बिना लाइफ जैकेट ही पर्यटकों को नौकायन करा रहे थे।

    नौका लाइसेंस में लाइफ जैकेट पहनाने की अनिवार्य शर्त

    नैनी झील में नौकायन के लिए कुल 312 नाव का संचालन किया जाता है। जिसमें 222 चप्पू व 90 पैडल बोट शामिल है।

    नावों के संचालन के लिए नगर पालिका की ओर से हर वर्ष लाइसेंस जारी किया जाता है। साथ ही टिकट में लाइफ जैकेट शुल्क भी पर्यटक से वसूला जाता है। लाइसेंस शर्तों में नौकायन कराने वाले पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनाना अनिवार्य है।

    उल्लंघन करने पर लाइसेंस निरस्त करने जैसी कार्रवाई की भी व्यवस्था है। जिसके बावजूद संचालक व पालिका नियमों को लेकर सजग नजर नहीं आते।

    तीन किमी परिधि वाली झील में महज एक जल पुलिस जवान तैनात

    शहर की झील में नौकायन के अलावा अन्य जलक्रीड़ा प्रतिबंधित है। यहां तक कि झील में तैरने की भी मनाही है लेकिन नौकायन के दौरान ही यदि कोई हादसा हो जाए तो सिस्टम इसको लेकर तैयार नजर नहीं आता।

    तीन किमी की परिधि वाली झील में लोगों की सुरक्षा के लिए महज एक जल पुलिस का जवान तैनात है। झील में कई बार लोगों के कूदने की घटनाए हो चुकी है। ऐसे में नाव चालक ही सहारा बनकर सामने आए है।

    खबरें और भी

    नाव संचालक समिति पदाधिकारियों को बीते दिनों ही बैठक कर लाइफ जैकेट पहनाकर ही नौकायन कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। यदि उल्लंघन हो रहा है तो संबंधित नाव संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

    रोहिताश शर्मा, ईओ नगर पालिका नैनीताल

    यह भी पढ़ें- टिहरी झील में फ्लोटिंग हट्स पर रोक, सुरक्षा जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित

    यह भी पढ़ें- टिहरी झील में जबलपुर जैसा हादसा होने से टला, आंधी से फ्लोटिंग हटमेंट टूटे; 22 पर्यटक सुरक्षित रेस्क्यू