विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग ने संगीत सिखाने वाले गुरु पर दुष्‍कर्म करने का लगाया आरोप nainital news

By Skand ShuklaEdited By:
Updated: Sat, 16 Nov 2019 11:15 AM (IST)

नाबालिग किशोरी ने संगीत सिखाने वाले गुरु पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित गुरु के अलावा दो अन्य युवकों का आरोप लगाया है।

नाबालिग ने संगीत सिखाने वाले गुरु पर दुष्‍कर्म करने का लगाया आरोप nainital news
नाबालिग ने संगीत सिखाने वाले गुरु पर दुष्‍कर्म करने का लगाया आरोप nainital news

काशीपुर, जेएनएन : नाबालिग किशोरी ने संगीत सिखाने वाले गुरु पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीडि़ता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपित गुरु के अलावा दो अन्य युवकों पर भी छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास करने की बात कही है।

बाजपुर क्षेत्र की 16 बर्षीय नाबालिग ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उसे पता चला कि काशीपुर के बांसियोवाला मंदिर के पास निवासी गुरु जी संगीत में माहिर हैं और वह संगीत सिखाते भी हैं। वह वहां गई तो धीरे-धीरे उसका गुरु जी से खासा संपर्क हो गया। वह एक जागरण पार्टी में काम करता है। इसके बाद पीडि़ता भी आरोपित के साथ जागरण पार्टी में जाने लगी। आरोप है कि संगीत सिखाने के बहाने आरोपित पीडि़ता को अपने घर काशीपुर बुलाने लगा। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि संगीत सिखाने वाला आरोपित करीब छह माह से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। किसी को बताने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता है। पीडि़ता ने बताया कि इस दौरान जागरण पार्टी में उसके साथ काम करने वाले सुल्तानपुर पट्टी निवासी अन्य युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इसके अलावा एक और युवक ने बाजपुर घर ले जाते समय रास्ते में दुष्कर्म का प्रयास किया। पीडि़ता शुक्रवार की सुबह कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर देकर सभी आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें : तैरना आता तो पुलिस की कस्टडी से फरार तस्कर भाग जाता नेपाल

यह भी पढ़ें : आधी रात को फोन कर छात्राओं से द्विअर्थी बातें करने वाले पंत विवि के वार्डन को हटाया गया