नैनीताल में मानसून की बारिश: पर्यटकों ने उठाया जमकर मजा, पर्यटन कारोबार में उछाल
नैनीताल में मंगलवार को हुई बारिश ने पर्यटकों को खूब लुभाया, जिन्होंने झील किनारे फोटोग्राफी का आनंद लिया। अल नीनो के प्रभाव से मानसून पर असर दिख रहा ह ...और पढ़ें

बारिश के बीच सैलानी।
HighLights
नैनीताल में मंगलवार सुबह हुई बारिश से पर्यटक हुए खुश।
अल नीनो के कारण मानसून पर दिख रहा है असर।
होटलों के दाम घटने से पर्यटकों की आमद बरकरार।
जागरण संवाददाता, नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार सुबह को करीब दो घंटे हल्की बारिश के साथ बीते। वर्षा का क्रम सुबह करीब 8:30 बजे बजे से दोपहर 12 बजे तक जारी रहा। इस बीच कुछ देर झमाझम पानी बरसा है। इस बारिश का पर्यटकों ने भरपूर लुत्फ उठाया। खासकर पर्यटक जोड़ों ने झील किनारे बारिश के बीच फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी कर यादों को मोबाइल कैमरे में कैद किया।
पांच मिमी पानी बरसा
नगर में मानसून अभी जमकर बरसते नहीं देखा गया है तो बहुत निराश भी नहीं किया है। मंगलवार सुबह की बारिश पांच मिमी पानी बरसा गई। अलबत्ता बादल पूरे दिन आसमान में छाए रहे, लेकिन पानी नहीं बरसा सके। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के वरिष्ठ पर्यावरण वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार अल नीनो का असर कारण मानसून पर देखा जा सकता है। डा.सिंह के अनुसार यह असर आगे भी देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- बदरीनाथ धाम चढ़ावा हेराफेरी: जांच के पहले दिन ही प्रमोद नौटियाल निलंबित, मुकदमा दर्ज करने की तैयारी
तापमान में आई गिरावट
जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आद्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही। उधर सप्ताहांत के बाद भी शहर में पर्यटकों की आमद बरकरार है। होटलों में कमरों के दाम आधे होने के बाद अब दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों, राजस्थान, हरियाणा से पर्यटक पहुंच रहे हैं।
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: 55 जिलों में भारी बारिश, IMD का वाराणसी-प्रयागराज व लखनऊ में आंधी-तूफान का अलर्ट
15 जुलाई तक पर्यटकों की आमद बनी रहेगी
कारोबारियों के अनुसार 15 जुलाई तक पर्यटकों की आमद बनी रहेगी। पर्यटन कारोबारी रुचिर साह के अनुसार अब नैनीताल का पर्यटन सीजन केवल ग्रीष्मकालीन नहीं है। कैंची धाम के प्रति बढ़ती आस्था व नैनीताल के सुहावने मौसम को देखते हुए पूरे साल सप्ताहांत पर पर्यटकों की आमद बढ़ती ही है।