Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
jagran animated logo
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Watch Cricket
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • uttarakhand
  • nainital
LIVE BLOG

Haldwani Violence Live: हल्द्वानी में हिंसा करने वालों पर लगेगा NSA, पहचान के लिए खंगाला जा रहा CCTV; DGP ने दिया बयान

Uttarakhand Haldwani News Live Updates: हल्द्वानी (Haldwani) में धार्मिक स्थल तोड़ने (Madarsa Demolition) गई टीम पर हमले के बाद से स्थिति गंभीर बनी हुई है। 100 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बाद चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुलाई गई है। तनाव को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है, साथ ही स्कूलों की भी छुट्टी कर दी गई है।

By Nitesh SrivastavaFri, 09 Feb 2024 07:15 PM (IST)
News Article Hero Image

Haldwani Violence Live Updates: जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में उस वक्त तनातनी की स्थिति पैदा हो गई जब मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र कहे जाने वाले बनभूलपुरा में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़ने के लिए गई टीम पर हमला हो गया। इस हमले में पुलिसकर्मियों और मीडियाकर्मियों समेत 250 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तनाव की स्थिति को देखते हुए चार कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स बुला ली गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इंटरनेट बंद करने की तैयारी की जा रही है।

Haldwani Violence Live Updates in Hindi: 

9 Feb 20247:15:07 PM
सीएम धामी ने लिया हिंसा के बाद स्थिति का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनभूलपुरा में हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हलद्वानी पहुंचे और अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की।

#WATCH हल्द्वानी, नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनभूलपुरा में हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हलद्वानी पहुंचे और अस्पताल में पीड़ितों से मुलाकात की। pic.twitter.com/BNdNDAVh3s

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
9 Feb 20246:04:47 PM
सीएम धामी ने लिया स्थिति का जायजा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनभूलपुरा में हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से मुलाकात की।

#WATCH हल्द्वानी, नैनीताल: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वनभूलपुरा में हिंसा के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने हिंसा में घायल हुए पुलिसकर्मियों और पत्रकारों से मुलाकात की। pic.twitter.com/g6auJXUkxN

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
9 Feb 20245:25:55 PM
उपद्रवियों द्वारा कराई जाएगी नुकसान हुई संपत्ति की भरपाई: सीएम धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था। वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ... जान से भी मारने की कोशिश की गई। सख्ती से कार्रवाई की जाएगी, जिन्होंने ये गलत काम किया है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होगी। साथ ही नुकसान हुई सरकारी व निजी संपत्ति की भरपाई उपद्रवियों द्वारा कराई जाएगी। "

#WATCH हलद्वानी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "प्रशासन द्वारा न्यायालय के आदेश के क्रम में अतिक्रमण हटाने का काम चल रहा था... वहां पर सुनियोजित तरीके से प्रशासन के लोगों पर हमला हुआ... जान से भी मारने की कोशिश की गई... सख्ती से कार्रवाई की जाएगी... जिन्होंने… pic.twitter.com/18oZGitVee

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
9 Feb 20244:10:45 PM
सीएम धामी ने राज्यपाल से की मुलाकात, हल्द्वानी के मौजूदा हालात की दी जानकारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और उन्हें हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दंगे के बाद की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

9 Feb 20244:10:42 PM
सीएम धामी ने राज्यपाल से की मुलाकात, हल्द्वानी के मौजूदा हालात की दी जानकारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से मुलाकात की और उन्हें हल्द्वानी के बनभूलपुरा में दंगे के बाद की मौजूदा स्थिति के बारे में जानकारी दी।

9 Feb 20243:50:37 PM
हल्द्वानी हिंसा को लेकर कोटद्वार में भी प्रशासन अलर्ट

हल्द्वानी। हल्द्वानी में बीती गुरुवार की रात हुई हिंसा के बाद कोटद्वार पुलिस व प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गई है। नौ फरवरी (शुक्रवार) को जुमे की नमाज को देखते हुए शहर के मुख्य चौराहों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती की गई। यही नहीं पुलिस के साथ ही प्रशासन के अधिकारी भी लगातार शहर में गश्त करते हुए नजर आए।

9 Feb 20243:19:47 PM
हिंसा के उपद्रवियों की हो रही पहचान, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

हल्द्वानी। उत्तराखंड पुलिस बनभूलपुरा में हुई हिंसा के उपद्रवियों और पत्थरबाजों की पहचान मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कर रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। एहतियात के तौर पर हल्द्वानी में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

9 Feb 20243:14:16 PM
ऊधम सिंह नगर में पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद कर्फ्यू लग चुका है। ऐसे में ऊधम सिंह नगर पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर है। चौराहों के साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों और उत्तर प्रदेश से सटे बॉर्डर पर पुलिस चेकिंग कर रही है। साथ ही संदिग्धों से पूछताछ कर उनका सत्यापन भी किया जा रहा है।

9 Feb 20242:32:34 PM
हल्द्वानी हिंसा के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी में भी अलर्ट जारी। सभी जिलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है। उत्तराखंड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के जिलों में चौकसी बढ़ाई गई।

9 Feb 20242:08:52 PM
Haldwani Violence: मालखाने में जमा असलहों से हवाई फायरिंग

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हिंसा भड़कने के बाद स्थिति बेकाबू होने पर बनभूलपुरा थाने में फंसे पुलिसकर्मियों ने समझदारी का परिचय दिया। उपद्रवियों को डराने के लिए उन्होंने मालखाने में जमा असलहों को निकाला और हवाई फायरिंग की। मगर इस हवाई फायरिंग का लोगों पर असर नहीं दिखा। पथराव के बाद आगजनी की गई। उपद्रवियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए। फायर ब्रिगेड पर भी हमला कर दिया गया।

9 Feb 20241:40:57 PM
मुख्य सचिव ने नागरिकों से की शांति बनाए रखने की अपील, कहा- जल्द सामान्य की जाएगी स्थिति

हल्द्वानी। उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, "हमने यहां बैठक की और स्थिति का पूरा निरीक्षण किया। सरकार का भी यही विचार है कि शांति व्यवस्था बहाल की जाएगी, जो देश का कानून है वो लागू किया जाएगा। जल्द से जल्द हल्द्वानी में स्थिति सामान्य की जाएगी। मेरा सभी नागरिकों से अपील है कि वह कोई भी अफवाह न फैलाएं और शांति बनाए रखें।"

9 Feb 20241:17:30 PM
'जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं, पहला...', हल्द्वानी हिंसा पर बोले DGP

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा इलाके में भड़की हिंसा पर डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा, मुख्य सचिव, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के साथ मैंने क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया और घटनाओं के क्रम को समझने के लिए एक बैठक की। जिला प्रशासन से मिले फीडबैक के बाद हमारी दो प्राथमिकताएं हैं। 24 घंटे के भीतर हल्द्वानी शहर में सामान्य स्थिति बहाल करना और दूसरा सभी उपद्रवियों की पहचान करना और उनके खिलाफ कार्रवाई करना।

9 Feb 202412:50:07 PM
हल्द्वानी में हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने पहुंच मुख्य सचिव राधा रतूड़ी

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में हिंसा के बाद हालात का जायजा लेने उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अभिनव कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर एपी अंशुमन हल्द्वानी पहुंचे। मुख्य सचिव ने कहा, "हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे। सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम स्थिति का पूरा अध्ययन करने के बाद मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी देंगे।...दंगाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। "

#WATCH हल्द्वानी (उत्तराखंड): उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा, "हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे। सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम स्थिति का पूरा अध्ययन… https://t.co/qPQnCHVGnQ pic.twitter.com/T2wX0jvAac

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
9 Feb 202412:15:54 PM
पैरामिलिट्री फोर्स भी तैनात

पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। शनिवार तक सेना भी पहुंच जाएगी। डीएम का कहना है कि पैरामिलिट्री पहुंच गई है। 10 फरवरी की सुबह तक मिलिट्री भी पहुंच जाएगी।

9 Feb 202411:42:02 AM
मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्‍ती से निपटने के द‍िए निर्देश

हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना को लेकर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर स‍िंह धामी ने शुक्रवार को शासकीय आवास पर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक कर वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। बैठक में सीएम धामी ने पुलिस को अराजक तत्वों से सख्‍ती से निपटने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 

9 Feb 202411:31:15 AM
Haldwani Violence: यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हिंसा को बताया चिंताजनक

हल्द्वानी। हल्द्वानी हिंसा पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "ये चिंताजनक है लेकिन उत्तराखंड सरकार और वहां की पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल लेगा और जो दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।....."

#WATCH लखनऊ (यूपी): हल्द्वानी हिंसा पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "ये चिंताजनक है लेकिन उत्तराखंड सरकार और वहां की पुलिस प्रशासन स्थिति को संभाल लेगा और जो दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।....." pic.twitter.com/hWRO8XtjYA

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 9, 2024
9 Feb 202411:17:18 AM
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में भी बढ़ाई गई सुरक्षा, कल सेना भी पहुंचेगी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा में उपद्रव के बाद कुमाऊं के छह जिलों से भारी फोर्स मंगाई गई है। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र को आधी रात से छावनी बना दिया गया है। इधर, पुलिस ने देर रात से ही उपद्रवियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। पैरामिलिट्री की तीन कंपनी ने मोर्चेबंदी कर ली है। शनिवार तक सेना भी पहुंच जाएगी। बनभूलपुरा में उपद्रव पूर्व प्लानिंग के तहत हुआ है। यहां रहने वालों से जिस तरीके से हमला किया।
9 Feb 202410:38:44 AM
'हमले की पहले से थी प्‍लान‍िंग', नैनीताल डीएम वंदना सिंह ने प्रेस वार्ता में कही ये बातें

हल्द्वानी। हल्द्वानी में हमले, पथराव और आगजनी को लेकर शुक्रवार को नैनीताल की डीएम वंदना स‍िंह ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की। वंदना स‍िंह ने बताया, "होई कोर्ट के आदेश के बाद हल्द्वानी में जगह-जगह अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी को नोटिस और सुनवाई के अवसर दिए गए। जहां समय नहीं दिया गया वहां पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से डिमोलिशन अभियान चलाया गया। डीएम ने कहा, "आप वीडियो में देख सकते हैं कि पुलिस बल किसी को उकसा और मार नहीं रहा है या किसी को नुकसान नहीं पहुंचा रहा है।”

9 Feb 20249:42:02 AM
हल्द्वानी घटना को कवर करने पहुंचे पत्रकार ने सुनाई आपबीती

हल्द्वानी। बनभूलपुरा में रणनीति के तहत किए गए हमले में कई पत्रकारों को भी चोट पहुंची। उनके वाहनों को आग के हवाले कर दिया। छायाकार संजय कनेरा भी घटनाक्रम को कवर करने पहुंचे थे। वह घटना को कवर कर दफ्तर पहुंचने के लिए जैसे ही बाहर निकले तो पथराव होने लगा। अचानक सोचा कि गली की तरफ निकलें, ताकि सामने और पीछे की तरफ से बरस रहे पत्थरों से बचा जा सके लेकिन गली में तो मौत खड़ी थी। 

9 Feb 20249:03:11 AM
Haldwani Violence LIVE News: इलाज में जुटी रही डॉक्टरों की टीम
हल्द्वानी। बेस अस्पताल के अतिरिक्त एसटीएच में डाक्टरों की टीम मौजूद रही। प्राचार्य प्रो. अरुण जोशी व चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जीएस तितियाल भी डटे रहे। डॉ. जोशी ने बताया कि सभी विभागों के विभागाध्यक्ष समेत डाक्टरों की टीम घायलों के इलाज में लगे रहे।
9 Feb 20248:42:40 AM
देर रात भोजन लेकर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष
हल्द्वानी। एसटीएच में बदहवास की स्थिति व दिनभर भूखे रहे पुलिसकर्मियों को भोजन की व्यवस्था की गई। जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने खिचड़ी बनवाई और पुलिसकर्मियों को बंटवाई। इसमें भाजपा व युवा मोर्चा के कई कार्यकर्ता शामिल रहे। बिष्ट ने घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात की।
9 Feb 20241:27:36 AM
Haldwani Violence: कांग्रेस नेता ने की शांति बनाए रखने की अपील

 कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,"हल्द्वानी उत्तराखंड के हालात दुखद हैं, हल्द्वानी की जनता से शांति की अपील है, पुष्कर धामी सरकार जिस रास्ते पर चल रही है वो घोर जनविरोधी रास्ता है, हल्द्वानी और उत्तराखंड के प्रशासनिक अमले से अनुरोध है कि कानून सम्मत तरीके से कानून व्यवस्था बहाल करें, पूरा देश हल्द्वानी में अमन और शांति के लिये दुआ कर रहा है।"

8 Feb 202411:31:09 PM
250 से अधिक घायल व एक की मौत

महिला एसडीएम व एसपी समेत करीब 250 से अधिक पथराव में चोटिल हो गए हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है। लोग अस्पतालों में उपचार करा रहे हैं।

8 Feb 202411:30:26 PM
शुक्रवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल

शुक्रवार को बाजार एवं हल्द्वानी के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश भी जारी हो गए। रात में बनभूलपुरा निवासी फहीम को सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

8 Feb 202411:29:47 PM
उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश

तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए डीएम वंदना ने रात में नगर क्षेत्र में कर्फ्यू लगाते हुए उपद्रवियों को देखते ही गोली मारने के आदेश भी कर दिए गए।

8 Feb 20249:50:41 PM
मौके पर भेजी जा रही केंद्रीय बल की टुकड़ियां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "न्यायालय द्वारा दिए कए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई है... तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य केंद्रीय बल की टुकड़ियां भेजी जा रही हैं। सभी से शांति बनाने की अपील की जाती है। कर्फ्यू लगा दिया गया है... जिन्होंने आगजनी की है, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।"

#WATCH देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "न्यायालय द्वारा दिए कए आदेशों के क्रम में प्रशासन की टीम अवैध अतिक्रमण को हटाने गई थी। वहां अराजक तत्वों के साथ पुलिस की झड़प हुई है। जिसमें पुलिस और प्रशासन के लोगों को चोट आई है... तत्काल वहां पर पुलिस और अन्य… https://t.co/jHvjhbSefF pic.twitter.com/XH93xPTvCz

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2024
8 Feb 20249:48:26 PM
उत्तराखंड DGP बोले- स्थिति काबू में

उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने कहा, "आज शाम लगभग 4 बजे हलद्वानी के बनभूलपुरा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम न्यायालय के आदेशों के क्रम में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। उस कार्रवाई के विरोध में वहां कुछ उपद्रवी अराजक तत्वों द्वारा पथराव और आगजनी की गई। सूचना मिली है कि उन लोगों ने अवैध तसलों से पुलिस और प्रशासन पर फायरिंग भी की... थाने के आस-पास भी तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना है... सूचना मिलते ही DIG कुमाऊ भी मौके पर पहुंचे और आस-पास के जनपद से भी अतिरिक्त पुलिसबल वहां भेजा गया है।

#WATCH उत्तराखंड के DGP अभिनव कुमार ने कहा, "आज शाम लगभग 4 बजे हलद्वानी के बनभूलपुरा में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम न्यायालय के आदेशों के क्रम में अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। उस कार्रवाई के विरोध में वहां कुछ उपद्रवी अराजक तत्वों द्वारा पथराव और आगजनी की… pic.twitter.com/FYEzhWUgw7

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2024
8 Feb 20249:45:15 PM
शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लागू

Haldwani Voilence। हलद्वानी शहरी क्षेत्र में हिंसा के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश आज रात 9 बजे लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा।

हलद्वानी हिंसा: हलद्वानी शहरी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया गया है। यह आदेश आज रात 9 बजे लागू हो गया और अगले आदेश तक लागू रहेगा। pic.twitter.com/uVHtTpv8Xe

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 8, 2024
8 Feb 20248:56:21 PM
Haldwani Madarsa Demolition Live Updates: हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगा

 लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। अराजक तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश, जिलाधिकारी ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा में कर्फ्यू लगाया। 

8 Feb 20248:55:38 PM
Haldwani Madarsa Demolition Live Updates: CM धामी ने बुलाई आपात बैठक
blog images

 हल्द्वानी मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी और पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार के साथ स्थिति की समीक्षा की।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us