Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हल्द्वानी: लेफ्टिनेंट कर्नल के बेटे ने किया सुसाइड, हाथ की नस काटी; नीले ड्रम में रस्सी डालकर लगाया फंदा

    Updated: Wed, 25 Mar 2026 10:33 AM (IST)

    हल्द्वानी के कमलुवागांजा में एक एमबीए छात्र दिनेश माहरा (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने पहले अपनी कलाई काटने का भी प्रयास किया था। ...और पढ़ें

    स्लिप में रखे नीले ड्रम में रस्सी डालकर लगाया फंदा, एमबीए का था छात्र.

    स्लिप में रखे नीले ड्रम में रस्सी डालकर लगाया फंदा, एमबीए का था छात्र.

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कमलुवागांजा निवासी एक एमबीए के छात्र ने स्लिप में रखे नीले ड्रम में रस्सी डालकर फंदा लगा लिया। इससे पहले छात्र ने दो बार अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। मंगलवार की सुबह जब मां ने बेटे को फांसी में लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन फानन में छात्र को एसटीएच लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    गिरिजा विहार फेस-6 कमलुवागांजा निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह माहरा दीमापुर में असम राइफल्स में पोस्टेड हैं। यहां हल्द्वानी में उनका परिवार रहता है। तीन भाई बहनों में उनका सबसे छोटा बेटा आम्रपाली विश्वविद्यालय में एमबीए द्वितीय सेमेस्टर की पढ़ाई करता था।

    सोमवार की रात साढ़े नौ बजे लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह माहरा की पत्नी कुसुम माहरा ने दूसरी मंजिल में रह रहे अपने बेटे 22 वर्षीय दिनेश माहरा को खाना खाने के लिए फोन करके नीचे बुलाया। जिसके बाद दिनेश ने नीचे आकर मां व बहन के साथ खाना खाया और दोबारा ऊपर कमरे में चला गया। रोज की तरह मंगलवार की सुबह जब दिनेश नीचे नहीं उतरा तो मां कुसुम उसके कमरे की ओर बढ़ी तो उन्होंने देखा कि सीढ़ियों के ऊपर स्लिप में अनाज के नीले ड्रम में रस्सी से उनका बेटा दिनेश लटका हुआ था। बेटे को लटका देख मां तेजी से चीख उठी। इसके बाद उन्होंने पड़ोसी व रिश्तेदारों को फोन कर घर बुलाया।

    बड़े भाई ने कहा हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहता था दिनेश

    पीलीभीत के एक होटल में एचआर प्रबंधक के पद में कार्यरत नीरज सिंह माहरा ने कहा कि उनका छोटा भाई दिनेश हमेशा पढ़ाई में व्यस्त रहता था। उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं है कि आखिर दिनेश ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? पिता असम से हल्द्वानी के लिए चल दिए हैं।

    खबरें और भी

    मोबाइल से खुल सकता है मौत का राज

    सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि मुखानी पुलिस ने युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल के युवक से इंटरनेट मीडिया की चैट्स व अन्य प्लेटफार्म से उसके आत्मघाती कदम उठाने का राज खुल सकता है।

    यह भी पढ़ें- मथुरा में अनियंत्रित इलेक्ट्रिक बस ने कार को रौंदा, हल्द्वानी के एक श्रद्धालु की मृत्यु; चार घायल

    यह भी पढ़ें- हल्द्वानी पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल न देने पर कर्मियों से मारपीट, बेल्ट से भी पीटा; दो गिरफ्तार