Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लालकुआं हादसा: घर का इकलौता चिराग बुझा, हादसे ने छीन ली दोस्त संग जा रहे सिद्धार्थ की मुस्कान

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 01:12 PM (IST)

    लालकुआं के गोरापड़ाव में हुए हादसे में 17 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौत हो गई, जिससे पूरा मोहल्ला गमगीन है। ...और पढ़ें

    मृतक किशोर के पिता कराटे कोच हैं, कक्षा 11 का छात्र था सिद्धार्थ। फाइल फोटो

    मृतक किशोर के पिता कराटे कोच हैं, कक्षा 11 का छात्र था सिद्धार्थ। फाइल फोटो

    HighLights

    1. गोरापड़ाव हादसे में 17 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह का निधन

    2. राष्ट्रीय कराटे कोच उदयवीर सिंह के इकलौते पुत्र थे

    3. कक्षा 11 के छात्र सिद्धार्थ की मौत से शोक

    जागरण संवाददाता, लालकुआं। गोरापड़ाव में हादसे के बाद लालकुआं के वार्ड नंबर चार में मातम पसर गया। हादसे में 17 वर्षीय सिद्धार्थ सिंह की मौत से पूरा मोहल्ला गमगीन है।

    सिद्धार्थ राष्ट्रीय कराटे कोच उदयवीर सिंह का इकलौता पुत्र था। वह मोटाहल्दू स्थित सेंफोर्ड स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। उसकी बड़ी बहन वंशिका सिंह ने हाल ही में नीट की परीक्षा दी है। सिद्धार्थ के असमय निधन से हर आंख नम है।

    हर आंख नम

    हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय अयान पुत्र शमशेर, सिद्धार्थ का पड़ोसी और करीबी मित्र है। दोनों के घर लालकुआं के वार्ड नंबर चार में आमने-सामने हैं। गुरुवार को दोनों साथ निकले थे, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि यह सफर सिद्धार्थ की जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा।

    घटना के समय सिद्धार्थ की मां नीतू संतोषी सिंह जो उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षिका हैं, बदायूं में परीक्षा देने गई थीं। उनके साथ पिता उदयवीर सिंह भी गए हुए थे।

    उदयवीर सिंह राष्ट्रीय स्तर के कराटे खिलाड़ी रहे हैं। सिद्धार्थ की मौत से मोहल्ले में शोक है और घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।

    यह भी पढ़ें- रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर भीषण डंपर टक्कर, बाइक सवार की मौत; महिला गंभीर घायल