यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ईंट लेकर जा रहा ट्रक पलटा, मजदूर की दबकर हुई मौत
हल्द्वानी के गौलापार में ईंट लेकर जा रहा एक ट्रक लिंक मार्ग में पलट गया। हादसे में ईंट उतारने के लिए सवार एक मजदूर ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

हल्द्वानी, [जेएनएन]: गौलापार में ईंट लेकर जा रहा एक ट्रक लिंक मार्ग में पलट गया। हादसे में ईंट उतारने के लिए सवार एक मजदूर ट्रक के नीचे दब गया। दो क्रेन बुलाने के बाद तीन घंटे बाद मजदूर के शव को निकाला जा सका।
हल्द्वानी से एक ट्रक ईंट लेकर गौलापार के किशनपुर गांव में जा रहा था। ट्रक में चालक-क्लीनर के अलावा ईंट उतारने वाले चार मजदूर सवार थे। गांव की लिंक रोड पर ट्रक का टायर धंस गया। जान बचाने के लिए चालक-क्लीपर और मजदूर ट्रक के उतरकर भागने लगे। मजदूर सूरज सागर के उतरते ही ट्रक उसके ऊपर पलट गया। हादसे देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
पढ़ें: सेब से भरी यूटिलिटी टौंस में समायी, एक की मौत; दो घायल
थानाध्यक्ष शांति कुमार गंगवार भी पहुंचे। क्रेन बुलाकर ट्रक को उठाने का प्रयास किया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इस पर दूसरी क्रेन बुलाई गई। दो क्रेनों की मदद से तीन घंटे बाद ट्रक को उठाकर सूरज के शव को निकाला जा सका।
पढ़ें:-मैक्स वाहन के हुए ब्रेक फेल, चालक ने चट्टान से टकराया वाहन, आठ घायल
थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक में सूरज का छोटा भाई मनोज भी सवार था। दोनों भाई मूल रूप से बरेली जिले के ग्राम सब्जीपुर थाना साही के रहने वाले हैं। हादसे में अन्य किसी को चोटें नहीं आई हैं।
पढ़ें:-काशीपुर में रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

