कुमाऊं विश्वविद्यालय पत्रकारिता विभाग में बनेगी डिजीटल लैब, 38 प्रस्तावों को मंजूरी
कुमाऊं विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में 25 लाख रुपये की लागत से एक डिजिटल लैब स्थापित की जाएगी। कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई ...और पढ़ें

कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डीएस रावत

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल। कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग मेंं 25 लाख की लागत से डिजीटल लैब बनाई जाएगी। भीमताल परिसर में फार्मेसी विभाग में भवन निर्माण के लिए आठ नाली भूमि खरीद को हरी झंडी मिल गई है। विश्वविद्यालय में यूजीसी के दिशा-निर्देश पर उद्योग, सामाजिक क्षेत्र से प्रेक्टिस आफ प्रोफेसर की नियुक्ति की जाएगी।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन में कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक हुई, जिसमें विवि के भवनों के निर्माण, मरम्मत से संबंधित 38 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इस दौरान डीएसबी पत्रकारिता विभाग में डिजीटल लैब् के लिए 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई। यह भी बताया कि विश्वविद्यालय को राज सहायता के रूप में सरकार से आठ करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई। जिससे विभिन्न निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे।
कुलपति ने बताया कि भीमताल में फार्मेसी विभाग की ओर से भवन निर्माण के लिए निजी व्यक्ति से आठ नाली भूृमि क्रय करने का निर्णय लिया थ, जिसको मंजूरी प्रदान करते हुए एक करोड़ के आसपास भुगतान को भी स्वीकृति मिली।
यूजीसी के निर्देश पर विजीटिंग प्रोफेसर के बाद अब प्रोफेसर आफ प्रेक्टिस की नियुक्ति को भी हरी झंडी वित्त समिति ने दी है। इसके तहत सामाजिक क्षेत्र सहित उद्योगों व अन्य प्रतिष्ठित क्षेत्रों के व्यक्ति विश्वविद्यालय में अध्यापन को आएंगे। बैठक में कुलसचिव मंगल सिंह मंद्रवाल, कुलपति के समिति में प्रतिनिधि डा. बीएस बिष्ट, वर्चुअली उच्च शिक्षा सचिव रंजीत सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।