हल्द्वानी रैली में खरगे का भाजपा पर तीखा हमला, बोले- कांग्रेस के सवालों से डरती है सरकार
हल्द्वानी में मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर अयोध्या से बदरीनाथ तक लूट और संसद में चर्चा से डरने का आरोप लगाया। उन्होंने उत्तराखंड के सीएम धामी पर सड़क ...और पढ़ें

हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली के दौरान हाथ में तलवार उठाकर रैली का शंखनाद करते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। साथ में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी सैलजा। जागरण
जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरों पर सवाल खड़े करने वाले इन लोगों ने स्वयं अयोध्या से लेकर बदरीनाथ तक में लूट मचाई। करोड़ों लोगों से जुड़े इन मामलों व जेनजी आंदोलन को लेकर जब कांग्रेस संसद में चर्चा की मांग करती है तो ये डरने लगते हैं।
भाजपा व संघ को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि औरों को देशभक्ति का प्रमाण देने वालों इन लोगों की हकीकत यह है कि आजादी से जुड़े किसी आंदोलन में इनका कोई योगदान नहीं था। उन्होंने कहा, वीरभूमि कहे जाने वाले उत्तराखंड के लोग हमेशा देशहित के लिए लड़े हैं, चाहे वह आजादी की जंग हो या सीमा पर दुश्मनों से। पहले परमवीर चक्र विजेता भी यहीं से थे।
वहीं, मुख्यमंत्री धामी पर भी सवाल उठाते हुए खरगे ने कहा कि इस राज्य का मुख्यमंत्री सड़कों के गड्ढे तो भर नहीं पा रहा, लेकिन अपनी औैर मोदी की फोटो से जुड़े होर्डिंग-बैनरों पर जनता का पैसा जमकर बहाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 9.87 लाख पेंशन लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, सीएम धामी ने खाते में भेजे 146 करोड़ रुपये
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शनिवार को आयोजित विजय शंखनाद रैली में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी अक्सर वंचित और परेशान वर्ग की आवाज को बुलंद करते हैं। जबकि मोदी-अमित शाह और इनका कोई चेला आज तक किसी किसान, मजदूर और युवाओं से मिलने नहीं गया।