सुखवंत सिंह आत्महत्या मामला, हाई कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक हटाने की याचिका पर सुनवाई अब 18 मार्च को
हाई कोर्ट ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक हटाने के लिए एसआइटी की याचिका पर सुनवाई की। सरकार ने कहा कि ...और पढ़ें

किसान सुखवंत आत्महत्या का चर्चित मामला। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नैनीताल । हाई कोर्ट ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी पर रोक हटाने को लेकर एसआइटी की याचिका पर सुनवाई की। इस दौरान सरकार की ओर से कहा गया कि जब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होती, इस मामले की जांच आगे नहीं बढ़ सकती।
सरकार की बहस पूरी होने के बाद कोर्ट ने आरोपितों से जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में निलंबित एसआइ कुंदन रौतेला की गिरफ्तारी पर रोक लगाने को लेकर दायर याचिका पर भी सुनवाई हुई। अब आरोपितों के साथ ही रौतेला की याचिका पर सुनवाई 18 मार्च को होगी।
गुरुवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की एकलपीठ में आरोपित अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, आशीष चौहान, विमल कुमार, गुरुप्रेम सिंह, जगपाल सिंह की गिरफ्तारी पर रोक हटाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई। सरकार की ओर से कहा गया कि मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए आरोपितों की गिरफ्तारी जरूरी है, लिहाजा रोक हटाई जाए।