कैंची मेले के लिए किराया तय, हल्द्वानी से Kainchi Dham तक देने होंगे इतने रुपये
कैंची मेले के लिए प्रशासन ने शटल सेवा का किराया तय कर दिया है। भीड़ के दौरान अधिक वसूली रोकने के लिए पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट भी चस्पा की जाएगी। ...और पढ़ें

हल्द्वानी से कैंची का 150 रुपये किराया तय. File Photo
HighLights
हल्द्वानी से कैंची धाम तक शटल किराया 150 रुपये निर्धारित
भीमताल, नैनीताल से कैंची धाम का किराया 100 रुपये तय
अधिक वसूली रोकने को पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट चस्पा होगी
संवाद सूत्र, गरमपानी। कैंची मेले की तैयारियों को लेकर तैयारियां जोरशोर से चल रही है। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से जुटा हुआ है।
सबसे ज्यादा दिक्कत आने-जाने की होती है इसलिए शटल सेवा को इस बार दुरुस्त किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से शटल सेवा का किराया भी तय कर दिया गया है।
ये है किराया
हल्द्वानी से कैंची धाम तक 150 रुपये, भीमताल और नैनीताल से 100 रुपये, भवाली व खैरना से 50 रुपये प्रति व्यक्ति एक ओर का किराया निर्धारित किया गया है।
रेट लिस्ट भी चस्पा की जाएगी
प्रशासन ने भीड़ को देखते हुए किराये में ज्यादा वसूली न हो इसके लिए भी पार्किंग स्थलों पर रेट लिस्ट चस्पा करने का निर्णय लिया है।
यह भी पढ़ें- कैंची मेले में भीड़ प्रबंधन की तैयारी, चारधाम यात्रा से बुलाए जाएंगे टेंपो ट्रैवलर
यह भी पढ़ें- 15 जून को बाबा नीब करौरी के धाम में फिर उमड़ेगी भीड़, कैंची मेले पर AI कैमरे करेंगे निगरानी