Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कैंची धाम रूट बना जाम का हॉटस्पॉट, 20 किमी दूरी तय करने में लग रहे घंटों

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 11:33 AM (IST)

    अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे और कैंची क्षेत्र में भीषण जाम की समस्या बनी हुई है, जिससे भवाली से खैरना तक 20 किमी की दूरी तय करने में घंटों लग रहे हैं। ...और पढ़ें

    बीस किमी के दायरे में सात स्थानों पर जाम पांव जमा चुका है‌। जागरण

    बीस किमी के दायरे में सात स्थानों पर जाम पांव जमा चुका है‌। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, गरमपानी । अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे व कैंची क्षेत्र में जाम रूप रुप धारण कर चुका है‌। भवाली से खैरना क्षेत्र तक महज बीस किमी के दायरे में सात स्थानों पर जाम पांव जमा चुका है‌।

    पहले वीकेंड और अब रोजाना जाम की स्थिति बने रहने से आवाजाही करने वाले लोग परेशान हैं। यह हालात तब हैं, जब करोड़ों के बजट से बाईपास निर्माण तक हो चुका है। भवाली से खैरना तक की महज बीस किमी की दूरी तय करने में ही घंटों का समय लग जा रहा है।

    इन क्षेत्र में जाम की स्थिति बेहाल

    हाईवे पर कैंची मुख्य बाजार के अलावा मल्ला व तल्ला कैंची, बाइपास पर भवाली टंचिग ग्राउंड के समीप, रामगाढ़, खैरना बाजार, रानीखेत पुल, लोहाली, दोपांखी क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी रहती है।

    देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पुष्कर सिंह पनौरा के अनुसार जाम में फंसने के बाद लोग कहीं भी रुकना पसंद नहीं कर रहे, जिससे व्यापार प्रभावित हो चुका है।

    व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, गजेन्द्र सिंह नेगी, कैलाश नैनवाल, देवेश कांडपाल, गौरव पंत आदि ने जाम वाले स्थानों पर समुचित पुलिसकर्मियों की तैनाती किए जाने की मांग उठाई है, ताकि समस्या का स्थाई समाधान हो सके।

    यह भी पढ़ें- कैंची धाम पहुंचे मशहूर कवि कुमार विश्वास, पत्नी संग बाबा नीब करौरी के दर पर टेका मत्था

    यह भी पढ़ें- कैंची धाम : जहां जैसी माया, वहां उसी नाम से बाबा नीब करौरी ने बनाई अपनी पहचान

    खबरें और भी