कॉर्बेट पार्क पहुंचे सिंगर जुबिन नौटियाल, फाटो जंगल में की सफारी... सादगी से जीता फैंस का दिल, नाना को बताया अच्छा कलाकार
बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल ने गोपनीय दौरे पर कॉर्बेट पार्क के फाटो पर्यटन जोन में जंगल सफारी का आनंद लिया। ...और पढ़ें
-1791472112024_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, रामनगर। बॉलीवुड के मशहूर गायक जुबिन नौटियाल गुरुवार को एक गोपनीय दौरे के तहत तराई पश्चिमी वन प्रभाग के प्रसिद्ध फाटो पर्यटन जोन पहुंचे। जुबिन ने यहां सुबह की पाली में जंगल सफारी का लुत्फ उठाया।
सुबह-सुबह अचानक अपने बीच बॉलीवुड स्टार को देखकर वहां मौजूद नेचर गाइड, जिप्सी चालक और वन कर्मी बेहद खुश हो गए। इस दौरान प्रशंसकों ने जुबिन के साथ जमकर तस्वीरें और सेल्फी भी लीं।
जुबिन नौटियाल ने भी मुस्कुराते हुए अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया। इसके बाद, जुबिन अपने स्टाफ के तीन सदस्यों के साथ जिप्सी से जंगल सफारी के लिए रवाना हुए। उन्होंने फाटो ज़ोन के घने जंगलों और प्राकृतिक खूबसूरती का आनंद लिया।
फाटो रेंज के रेंजर कृपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि जुबिन नौटियाल सफारी पूरी करने के बाद वापस लौट गए। हालांकि, इस सफारी के दौरान उन्हें बाघ के दीदार नहीं हो सके।
नाना बहुत अच्छे कलाकार, हमेशा स्नेह देते थे
बालीवुड गायक जुबिन नौटियाल कार्बेट साहित्य उत्सव के समापन कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने उत्सव में फील्ड वन कर्मियों को सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कार्बेट के वन्य जीव आर्ट गैलरी का निरीक्षण किया। प्रशंसकों ने उनके साथ फ़ोटो खिंचाई।
इस मौके पर जुबिन नौटियाल ने अभिनेता नाना पाटेकर के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। कहा कि नाना पाटेकर जब भी मिलते थे, बहुत प्यार देते थे। कहा कि नाना बहुत अच्छे व्यक्तिव के थे। हमेशा स्नेह से मिलते थे।
