विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नैनीताल में आग से चार कमरों का सामान जलकर हुआ राख

By BhanuEdited By:
Updated: Wed, 07 Dec 2016 06:02 AM (IST)

ज्योलिकोट के समीपवर्ती वीर भट्टी गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई। 12 कमरों वाले इस मकान के चार कमरों का सामान जलकर राख हो गया।

News Article Hero Image

नैनीताल, [जेएनएन]: नैनीताल शहर से करीब 18 किमी दूर ज्योलिकोट के समीपवर्ती वीर भट्टी गांव में एक आवासीय मकान में आग लग गई। 12 कमरों वाले इस मकान के चार कमरों का सामान जलकर राख हो गया।
दोपहर के समय बिष्ट इस्टेट की 100 साल से पुरानी बिल्डिंग आग धधक उठी। भवन के दो मंजिले में महेश जोशी, पूरन राम व देव सिंह का परिवार रहता था। आग से इन परिवारों के लोग बाहर को भागे।

पढ़ें-चंपावत में आग लगने से घास के आठ लठ्ठे राख
इस बीच कुछ साहसी युवाओं ने हिम्मत दिखाकर दूसरे कमरों का सामान बाहर निकाला। साथ ही आग बुझाने में जुट गए।

पेड़ से टकराकर आग का गोला बनी कार, बच्चे की मौत, तीन घायल
इस बीच दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गया। तब जाकर आग को बुझाया गया। आग से चार कमरों का सामान जल गया। पुलिस के मुताबित आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

पढ़ें:- उत्तरकाशी में गोदाम में लगी आग, तीन मंजिला भवन हुआ राख

पढ़ें: फ्रिज में हुआ विस्फोट, दुकान में लगी आग